चंद्रहासिनी माई का खजाना मिलने वाला है आपको- चंद्रपुर की 27वीं पदयात्रा में चल रही है भाग्यशाली इनामी ड्रा योजना.₹300 का सहयोग देकर खजाने के भाग्यशाली बन सकते हैं आप. 19 अक्टूबर को सामुदायिक भवन शक्ति में होगा मुख्य ड्रा

चंद्रहासिनी माई का खजाना मिलने वाला है आपको- चंद्रपुर की 27वीं पदयात्रा में चल रही है भाग्यशाली इनामी ड्रा योजना.₹300 का सहयोग देकर खजाने के भाग्यशाली बन सकते हैं आप शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर शक्ति -श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा इस वर्ष 14 अक्टूबर 2026 को शक्ति के महामाई मंदिर से …




चंद्रहासिनी माई का खजाना मिलने वाला है आपको- चंद्रपुर की 27वीं पदयात्रा में चल रही है भाग्यशाली इनामी ड्रा योजना.₹300 का सहयोग देकर खजाने के भाग्यशाली बन सकते हैं आप
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा इस वर्ष 14 अक्टूबर 2026 को शक्ति के महामाई मंदिर से मां चंद्रहासिनी देवी चंद्रपुर तक की पैदल पदयात्रा निकाली जाएगी पदयात्रा को लेकर जहां जो शोर से तैयारी चल रही है। तो वही आयोजन समिति द्वारा इस वर्ष भाग्यशाली इनामी ड्रा योजना का भी आयोजन किया गया है। जिसमें ₹300 का सहयोग शुल्क देकर आप इस योजना में सहभागी बन सकते हैं। तथा इस संबंध में श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम की तैयारी को लेकर महाराजा अग्रसेन कॉम्प्लेक्स परिसर नगर पालिका शक्ति में अस्थाई कार्यालय का शुभारंभ किया गया है जहां जो भी भक्तजन आकर इस इनामी भाग्यशाली योजना की टिकट कटा सकते हैं
इनामी विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति ने बताया कि प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में ई स्कूटी. चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 07 भाग्यशाली विजेताओं को ई स्कूटी। पंचम पुरस्कार दो भाग्यशाली विजेताओं को। छठवां पुरस्कार दो भाग्यशाली विजेताओं को।सातवां पुरस्कार दो भाग्यशाली विजेताओं को। आठवां पुरस्कार दो भाग्यशाली विजेताओं को। नवा दसवां एवं 11वां पुरस्कार 10-10 भाग्यशाली विजेताओं को एवं बारहवां एवं 13वां पुरस्कार 15- 15 भाग्यशाली विजेताओं को मिलेगा
19 अक्टूबर को सामुदायिक भवन में होगा इनामी योजना का मुख्य ड्रा
आयोजन समिति के श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि इन सभी भाग्यशाली इनामी योजना का ड्रा 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे से स्थानीय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। जहां सभी विजेताओं को अतिथियों के हाथों से सम्मानित भी किया जाएगा श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति ने सभी भक्तजनों से इस भाग्यशाली इनामी योजना में सहयोग करने का आग्रह किया है







