बनारी में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा:मकान के अंदर से 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख रुपए नकद जब्त. पूरे मामले में मकान मालिक की भूमिका की भी होगी जांच. जांजगीर-चांपा।शक्ति रायगढ़ सहित अनेको जिलों में चल रहा है प्रोफेशनल जुए का अवैध कारोबार



बनारी में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा:मकान के अंदर से 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख रुपए नकद जब्त
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा से लगे ग्राम बनारी में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली और रिस्पांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 4 लाख 28 हजार 420 रुपए नकद, ताश की पत्तियां और अन्य सामान जब्त किया।सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर मकान में मारा छापा
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बनारी में मेन रोड से अंदर स्थित एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम की संयुक्त टीम बनाई गई।पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए मकान की घेराबंदी की और छापा मारा। मौके पर 9 लोग जुआ खेलते मिले। तलाशी के दौरान उनके पास से 4,28,420 रुपए नकद, ताश की पत्तियां और अन्य सामान बरामद हुआ।







