अकलतरा की राज केडिया एवं सुनीता गोयल हुई विद्या भारती प्रश्न मंच के विभाग स्तरीय प्रतिस्पर्धा में सम्मानित. अकलतरा के सरस्वती हेतु मंदिर में आयोजित था कोरबा विभाग का प्रश्न मंच संस्कृति महोत्सव. विद्यालय के प्राचार्य केशव कौशिक भी रहे मौजूद. राजदुलारी केडिया शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर की रही है पूर्व छात्रा




अकलतरा की राज केडिया एवं सुनीता गोयल हुई विद्या भारती प्रश्न मंच के विभाग स्तरीय प्रतिस्पर्धा में सम्मानित. अकलतरा के सरस्वती हेतु मंदिर में आयोजित था कोरबा विभाग का प्रश्न मंच संस्कृति महोत्सव. विद्यालय के प्राचार्य केशव कौशिक भी रहे मौजूद. राजदुलारी केडिया शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर की रही है पूर्व छात्रा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के निर्देशानुसार सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विभाग कोरबा द्वारा प्रांत स्तरीय प्रश्न मंच संस्कृति महोत्सव 2026 का आयोजन किया. इस अवसर पर जहां विभाग कोरबा के पदाधिकारी मौजूद रहे तो वहीं सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य एवं प्राचार्य केशव कुमार कौशिक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में जहां अकलतरा शहर की नारी शक्ति ने भी बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता की। तो वहीं इस प्रश्न मंच की प्रतियोगिता में अकलतरा की समाज सेविका श्रीमती राजदुलारी केडिया. श्रीमती सुमित गोयल सहित अन्य महिला सदस्य भी सम्मानित हुए तथा श्रेष्ठ प्रतिभागी के रूप में उन्होंने अपनी सहभागिता की. इस दौरान विभाग कोरबा के पदाधिकारियो ने भी पूरे कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से संस्कार एवं संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा पहल की जा रही है तो वहीं अकलतरा का सरस्वती शिशु मंदिर आज बच्चों को एक बेहतर संस्कार देकर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बना रहा है।
राजदुलारी केडिया सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति की रही है पूर्व छात्र
अकलतरा की समाज सेविका श्रीमती राजदुलारी केडिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्राप्त की है।उन्होंने कक्षा आठवीं तक की शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से ही ली एवं इस दौरान श्रीमती केडिया ने कहा कि आज सरस्वती शिशु मंदिर बच्चों को अच्छे संस्कार दे रहा है। तो वहीं उनके मायके पक्ष के पूरे परिवार ने सरस्वती शिशु मंदिर में ही पढ़ाई की हैं। तथा उनके पूज्य पिता स्वर्गीय श्री गोविंदराम गोयल जी सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति के संस्थापक रहे तथा उन्होंने लगभग 50 वर्षों तक विद्यालय के लिए अपना तन मन समर्पित कर दिया। तथा उन्हें इस बात का गौरव है कि वे सरस्वती शिशु मंदिर की ही छात्रा हैं
विद्या भारती द्वारा पूरे देश भर में की जा रही है अनुकरणीय पहल
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के निर्देश पर देश के सभी राज्यों में ऐसे अनुकरणीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. तथा शिक्षा संस्कार के माध्यम से लोगों को जोड़ने की दिशा में यह सराहनीय प्रयास है






