रितेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी- छत्तीसगढ़ विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव बनाए गए चांपा के रितेश शर्मा. पूर्व में भी प्रमुख जिम्मेदारियो का कर चुके हैं निर्वहन




रितेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी- छत्तीसगढ़ विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव बनाए गए चांपा के रितेश शर्मा. पूर्व में भी प्रमुख जिम्मेदारियो का कर चुके हैं निर्वहन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -चांपा शहर के समाज सेवी रितेश शर्मा को छत्तीसगढ़ विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। श्री शर्मा को यह जिम्मेदारी मिलने पर जहां विप्र समाज के बंधुओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।साथ ही कहा है कि रितेश शर्मा पूर्व में भी विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रमुख जिम्मेदारियो का निर्वहन कर चुके हैं। तथा उनके कुशल नेतृत्व में जहां इस संगठन को नई दिशा मिली थी। तो वहीं अब प्रदेश स्तर की प्रमुख जिम्मेदारी में आने पर समाज के संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं महासचिव बनाए जाने पर रितेश शर्मा ने भी प्रदेश संगठन के सभी सम्माननीय पदाधिकारियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मुझे जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी दी गई है मैं पूरी सजगता एवं तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करूंगा





