आयुर्वेद एवं वनस्पति उपचार विशेषज्ञ मुंडा सिंह ठाकुर का हुआ निधन. सदगुरु परिवार के श्रेष्ठ साधक भी थे मुंडा सिंह जी. दिव्य सिद्धाश्रम परिवार ने दी श्रद्धांजलि




आयुर्वेद एवं वनस्पति उपचार विशेषज्ञ मुंडा सिंह ठाकुर का हुआ निधन. सदगुरु परिवार के श्रेष्ठ साधक भी थे मुंडा सिंह जी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्या गोयल की खबर
शक्ति -रायगढ़ जिले के छाल निवासी आयुर्वेद एवं वनस्पति पद्धति से चिकित्सा उपचार के विशेषज्ञ मुंडा सिंह ठाकुर का आकस्मिक निधन हो गया है।वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं। तो वही वे सतगुरु श्रीमाली जी के अत्यंत प्रिय शिष्य एवं श्रेष्ठ साधकों में भी जाने जाते थे तथा उनके निधन पर दिव्य सिद्धाश्रम परिवार के सदस्यों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। तथा उनके निधन को संपूर्ण गुरु परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनकी मृतात्मा को शांति प्रदान करने तथा सतगुरु देव जी के श्री चरणों में उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने के लिए प्रार्थना भी की है





