222 में 207 अधिवक्ता पहुंचे वोट डालने-एडवोकेट श्यामलाल साहू की हुई जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के अध्यक्ष पद ताजपोशी. अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 10 वोटो से हराया श्यामलाल साहू ने. 26 मई को जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न



222 में 207 अधिवक्ता पहुंचे वोट डालने-एडवोकेट श्यामलाल साहू की हुई जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के अध्यक्ष पद ताजपोशी. अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 10 वोटो से हराया श्यामलाल साहू ने. 26 मई को जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -26 मई को जिला अधिवक्ता संघ सक्ति के संपन्न हुए निर्वाचन में एडवोकेट श्यामलाल साहू की अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी हुई। तथा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव हेतु 222 अधिवक्ताओं का पंजीयन था। जिसमे 207 अधिवक्ताओं ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद के मार्गदर्शन में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के निर्वाचन में चुनाव अधिकारी गनी मोहम्मद।सह चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल एवं अर्जुन राठौर के नेतृत्व में जहां मतदान की प्रक्रिया हुई तो वहीं अध्यक्ष पद के लिए श्याम लाल साहू को 101 मत मिले, पंडित दिगम्बर प्रसाद चौबे को 91 मत मिले, इस प्रकार श्यामलाल साहू ने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे को 10 मतों से परास्त किया । वही अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवार चितरंजय पटेल को 06 मत, सत्यवान खर्रा को 08 मत मिले, इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए श्याम लाल साहू निर्वाचित हुए,उपाध्यक्ष पद हेतु अश्वनी राठौर को 94 मत, प्यारेलाल पटेल को 45 मत, विजय कुमार मौर्य 55 मत मिले, उपाध्यक्ष महिला 01 पद हेतु सुश्री अन्नपूर्णा राठौर निर्विरोध निर्वाचित हुई।सचिव पद हेतु दिनेश कुमार राठौर को 10 मत, नरेन्द्र प्रसाद पटेल को 80 मत, सत्येन्द्रनाथ सोनी को 68 मत, सुरित चन्द्रा को 45 मत मिले। सांस्कृतिक एवं क्रीडा सचिव पद हेतु खगेश्वर प्रसाद चौबे को 70 मत, अरविन्द कुमार भारद्वाज को 132 मत मिले।कोषाध्यक्ष महिला आरक्षित पद हेतु कुमारी अंजना कंवर निर्विरोध चुनी गई है। ग्रंथपाल पद हेतु दिनेश कुमारजायसवाल निर्विरोध चुने गए है। सह सचिव पद हेतु चन्द्रकुमार भारद्वाज को 78 मत, फलीत राम लहरे को 80 मत, साखी गोपाल दुबे को 46 मत मिले। कार्यकारिणी सदस्य सामान्य 03 पद हेतु भी अधिवक्ता निर्वाचित हुए है,जिसमे अधिवक्ता राहुल, वीरेंद्र, संतोष निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य (महिला) पद हेतु श्रीमती शिल्पा गर्ग निर्विरोध चुनी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी गनी मोहम्मद सहायक निर्वाचन अधिकारी अर्जुन सिंह राठौर तथाजगत शर्मा का अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न करवाने मे सारणी योगदान रहा तथा सुबह से ही मतदान को लेकर सुंदर व्यवस्थाएं की गई थी एवं अधिवक्ता साथियों में भी चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया






