पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष महंत की अनुशंसा से हुई तनवीर कुरेशी की जिला मुख्य आयुक्त पद पर नियुक्ति

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत
नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल
तनवीर सोनू कुरेशी

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष महंत की अनुशंसा से हुई तनवीर कुरेशी की जिला मुख्य आयुक्त पद पर नियुक्ति

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की मांग पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भारत स्काउट गाइड जिला मुख्य आयुक्त शक्ति के पद पर तनवीर कुरेशी की नियुक्ति के लिए स्काउट के राज्य मुख्य आयुक्त एवं महासमुंद विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया था, जिस पर राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने 12 जून को भारत स्काउट गाइड जिला मुख्य आयुक्त शक्ति के पद पर तनवीर कुरेशी की नियुक्ति की है, तनवीर कुरेशी की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है तथा तनवीर कुरेशी ने भी अपनी नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है

प्रातिक्रिया दे