पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति ने दी श्रद्धांजलि जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल के नेतृत्व में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन. रश्मि ने कहा- आधुनिक भारत की परिकल्पना को मूर्तरूप देने वाले थे नेहरू जी



पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति ने दी श्रद्धांजलि जिला अध्यक्ष रश्मि गबेलके नेतृत्व में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन. रश्मि ने कहा- आधुनिक भारत की परिकल्पना को मूर्तरूप देने वाले थे नेहरू जी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि ग़बेल के मार्गदर्शन में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों से कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी- कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। तो वहीं जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि ग़बेल ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा आधुनिक भारत की परिकल्पना को साकार रुप देने वाले, समतामूलक, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणतंत्र के महान शिल्पकार भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल , ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मालखरौदा श्याम कुमार केवट श्र,डां अच्छे राम गबेल ,मनहरण चंद्रा अधिवक्ता ,कार्तिक साहू , भीष्म साहू ,कुंजराम साहू ,रुपेश गबेल ,छोटूदास महंत , रोहित साहू , सन्नी यादव , राहुल भारद्वाज , चन्द्रकुमार गबेल , श्यामलाल साहू एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे






