नारायण चंदेल के प्रयासों से प्रसिद्ध पीथमपुर धाम के लिए बन रही है 28 करोड रुपए की पक्की सड़क. शासन द्वारा दी गई स्वीकृति पर क्षेत्र वासियों ने किया चंदेल जी का धन्यवाद

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

नारायण चंदेल के प्रयासों से प्रसिद्ध पीथमपुर धाम के लिए बन रही है 28 करोड रुपए की पक्की सड़क. शासन द्वारा दी गई स्वीकृति पर क्षेत्र वासियों ने किया चंदेल जी का धन्यवाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के सतत् प्रयास व अनुशंसा से जांजगीर पीथमपुर ग्रामीण सड़क मार्ग लंबाई 9.30 कि.मी. के लिये 28 करोड़ रूपये छ.ग. शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया है। क्षेत्र व अंचल के नागरिको ने इस सड़क के निर्माण कार्य के लिये श्री चंदेल जी को ज्ञापन सौंपते हुये शीघ्र निर्माण कार्य कराये जाने का आग्रह किया था जिसको ध्यान में रखकर संज्ञान लेते हुये पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने पिछले दिनों प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी, जिला प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी से भेट कर इस सड़क मार्ग के निर्माण कार्य के संबंध में चर्चा करते हुये ज्ञापन सौंपा था, जिस पर माननीय मंत्रियों द्वारा निर्माण कार्य कराये जाने का आश्वासन दिया गया था, जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। जांजगीर, पीथमपुर ग्रामीण मार्ग (जांजगीर, जोबी, जर्वे, पीथमपुर) सड़क मार्ग की स्वीकृति मिलने व निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्री चंदेल ने कहा कि इस सड़क के निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्र व अंचल के नागरिकों को आवागमन में राहत मिलेगी। जोबी, जर्वे, पीथमपुर सड़क मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर क्षेत्र व अंचल के नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुये प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी, जिला प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी व छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आभार व्यक्त किया है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading