ब्रेकिंग न्यूज़- शक्ति जिले के सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में 29 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी. जिला शिक्षा अधिकारी ने 28 अक्टूबर को जारी किया आदेश




ब्रेकिंग न्यूज़- शक्ति जिले के सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में 29 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी. जिला शिक्षा अधिकारी ने 28 अक्टूबर को जारी किया आदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले के भी सभी सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी की घोषणा कर दी गई है उपरोक्त आदेश कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती, जिला-सवती (छ.ग.) द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को जारी करते हुए बताया गया है कि एतद् द्वारा मौसम विभाग प्राप्त जानकारी अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव एवं अतिवर्षा की संभावना के दृष्टिकोण से छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में होने वाली कठिनाईयां एवं बच्चो के स्वास्थ्य व सुरक्षा को देखते हुए दिनांक 29.10.2026 दिन गुरुवार को सक्ती जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थाओ शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शालाओं में अवकाश घोषित किया जाता है।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।





