नहीं रहे जांजगीर चांपा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता मंगतूराम शर्मा. सहकारिता नेता के रूप में थी मंगतूराम जी की पहचान. 29 अक्टूबर को दोपहर चांपा में होगा अंतिम संस्कार. भाजपा परिवार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

श्री मगंतु राम शर्मा जी चांपा

नहीं रहे जांजगीर चांपा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता मंगतूराम शर्मा. सहकारिता नेता के रूप में थी मंगतूराम जी की पहचान. 29 अक्टूबर को दोपहर चांपा में होगा अंतिम संस्कार. भाजपा परिवार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर चांपा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सहकारिता नेता के रूप में वर्षों से काम कर रहे मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ एवं रामगढ़िया होटल के संचालक सदर बाजार निवासी मंगतूराम शर्मा का आज दिनांक- 28 अक्टूबर 2026 दिन -बुधवार को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 29 अक्टूबर 2026 दिन- गुरुवार को सुबह 10:00 बजे उनके निवास स्थान सदर बाजार रामगढ़िया गली से निकलकर नदी उस पार लछनपुर स्थित हसदेव नदी के तट पर मारवाड़ी समाज मुक्तिधाम में किया जाएगा। श्री मंगतूराम शर्मा कुलदीप कांत शर्मा। शिवकांत शर्मा के पूज्य पिता थे एवं हर्ष शर्मा तथा आयुष शर्मा के पूज्य दादा जी थे। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी परिवार सहित विभिन्न सामाजिक। धार्मिक। संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।वे विगत कई दशकों से लगातार भारतीय जनता पार्टी में सहकारिता क्षेत्र में कार्य कर रहे थे। तथा मंगतूराम शर्मा अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता के रूप में जाने जाते थे एवं वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading