पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की चुनाव प्रक्रिया संपन्न.प्रांतीय अध्यक्ष पद पर श्री विश्वनाथ खरकिया निर्विरोध निर्वाचित. तदर्थ समिति के चेयरमेन कैलाशपति तोदी के नेतृत्व में संपन्न कराई गई संपूर्ण प्रक्रिया. पूरे देश में सबसे पुरानी 80 साल पुरानी संस्था है अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन




पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की चुनाव प्रक्रिया संपन्न.प्रांतीय अध्यक्ष पद पर श्री विश्वनाथ खरकिया निर्विरोध निर्वाचित. तदर्थ समिति के चेयरमेन कैलाशपति तोदी के नेतृत्व में संपन्न कराई गई संपूर्ण प्रक्रिया
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन से संबद्ध पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए श्री दिनेश सराफ (बांकुड़ा) एवं श्री विश्वनाथ खरकिया , (कोलकाता) के नामांकन वैध पाए गए थे। निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के दौरान श्री दिनेश सराफ ने अपना नामांकन वापस लेने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी श्री अजय अग्रवाल एवं सह चुनाव अधिकारीयों श्री दीपक छापड़िया एवं श्री पवन जैन ने इस संबंध में तदर्थ समिति के चेयरमैन श्री कैलाशपति तोदी को सूचित करते हुए 28 अक्टूबर 2026 को श्री विश्वनाथ खरकिया को पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का प्रांतीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। श्री विश्वनाथ खरकिया आगामी दो वर्षों तक प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का नेतृत्व करेंगे।उल्लेखनीय है कि अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन कुमार गोयनका द्वारा संविधाननुसार धारा 8 (5) के अंतर्गत गठित तदर्थ समिति के चेयरमैन श्री कैलाशपति तोदी एवं उनकी टीम के नेतृत्व में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। श्री कैलाशपति तोदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन कुमार गोयनका को चुनाव प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने तथा श्री विश्वनाथ खरकिया के निर्विरोध निर्वाचित होने की आधिकारिक सूचना दी।
पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने में श्री कैलाशपति तोदी (चेयरमैन, तदर्थ समति), श्री गोपीराम धुवालिया (को-चेयरमैन तदर्थ समिति), श्री अनिल कुमार डालमिया (संयोजक तदर्थ समिति), श्री बिनोद कुमार लिहला (सदस्य, तदर्थ समिति), श्री अमित कुमार डाबरीवाल (सदस्य, तदर्थ समिति), श्री सुभाष चंद्र गोयनका (सदस्य, तदर्थ समिति),श्री अजय कुमार अग्रवाल (मुख्य चुनाव अधिकारी), श्री दीपक कुमार छापड़िया (सह चुनाव अधिकारी), श्री पवन जैन (सह चुनाव अधिकारी) सम्मिलित थे





