शक्ति जिला पुलिस की बड़ी सफलता-हसौद इलाके में नकली नोट छापकर खपाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार. 500 एवं 100 के नकली नोट छापकर खपा रहे थे आरोपी. डभरा एसडीओ पुलिस सुमित गुप्ता ने दी जानकारी. डेली नीड्स की दुकान में खपाने गए थे नोट

पुलिस की गिरफ्त में नकली नोट खपाने वाले आरोपी
आरोपियों से बरामद नकली नोट

शक्ति जिला पुलिस की बड़ी सफलता-हसौद इलाके में नकली नोट छापकर खपाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार. 500 एवं 100 के नकली नोट छापकर खपा रहे थे आरोपी. डभरा एसडीओ पुलिस सुमित गुप्ता ने दी जानकारी. डेली नीड्स की दुकान में खपाने गए थे नोट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -थाना हसौद जिला सक्ती (छ०ग०) के अप.क. 199/2026 धारा 178,179,180,181,3(5) भा.न्या.सं. 2023 के तहत 24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार किए गए है।दोनो आरोपियों से 100-100 रु का 55 नग एवं 500-500 रु का 24 नग नकली नोट, नकली नोट छापने वाला कलर प्रिंटर, फेम एवं अन्य सामाग्री तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी कमांक सीजी 13 एजेड 9089 बरामद थाना हसौद पुलिस बड़ी कार्यवाही हुई है।नाम आरोपीगण 01. नरेश कुमार आदित्य पिता फूलसाय आदित्य उम्र 36 साल,02. संजय आदित्य पित्ता जगतराम आदित्य उग्र 30 साल दोनो निवासी कहरापारा कोसीर थाना कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ०ग़ ०)है।संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ओम साहू पिता प्रमोद साहू उम्र 19 साल साकिन हसौद थाना हसौद जिला सक्ती थाना (छ०ग ०) द्वारा दिनांक 27 10.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि बजरंग चौक में डेली नीड्स का दुकान है दिनांक 23.10.2026 को शाम करीबन 07.30 बजे एक एक्टिवा नीला रंग की जिसका कमांक सीजी 13 एजेड 9089 जिसमें दो व्यक्ति उसके दुकान पर नकली नोट खपाने आये थे कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामला नकली छापने एवं खपाने का होने से मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करने आदेशित करने तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) श्रीमान सुमित गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एव दिशा निर्देश पर, थाना स्टाफ के साथ ग्राम कोसीर जाकर आरोपियों के सकूनत पर दबिश दिया गया जो सकूनत पर उपस्थित मिला आरोपी नरेश कुमार आदित्य, संजय आदित्य को घटना के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने मेमोरेण्डम कथन में बताये कि संजय कुमार आदित्य के घर में कलर प्रिंटर मशीन है जिसमें 04-05 दिन पूर्व कलर प्रिंटर मशीन से 500/रू. एवं 100/रू के कुल 80 नकली नोट 17600/रु. का नकली नोट छापे थे। जिसमें से कुछ नकली नोट को लेकर दिनांक 23.10.2026 को दोनो स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एजेड 9089 से ग्राम हसौद में बजरंग चौक के पास एक डेली नीड्स की दुकान में खपाने के लिए गये थे जहां दुकानदार द्वारा जाली नोट है कहकर पहचान लेने से दोनो वापस आ गये थे |आरोपियों द्वारा 500/रू. 100/रू का नकली नोट एवं प्रिंटर को घर में छुपाकर रखना बताये जाने पर आरोपी 01 नरेश कुमार आदित्य पिता फूलसाय आदित्य उम्र 36 साल, 02 संजय आदित्य पिता जगतराम आदित्य उम्र 30 साल दोनो निवासी कहरापारा कोसीर थाना कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ०ग०) के कब्जे से कुल 500/रु एवं 100 रु के कुल 79 नग नकली नोट कुल 17500/रू. 01 नग कलर प्रिंटर, 01 जग स्केल, 01 नग कटर, 01 नग गोद का डिब्बा, 01 नग हरा रंग का चमकीला टेप, 03 नग ए-4 साईज फोटो निकालने का पेपर, 02 नग कलर फोटो निकालने वाला 500/रू एवं 100/रू निकालने के लिए बनाये गये फ्रेम अन्य सामाग्री एवं घटना में प्रयुक्त ब्लू कलर का एक्टिवा स्कूटी कमांक सीजी 13 एजेड 9089 को जप्त किया गया है। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने पर दिनांक 28.10.2026 गिरफ्तार कर गिरफ्तारी का कारण और जमानत का अधिकार से अवगत कराया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई| गिरफ्तार आरोपी गणों को न्याययिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पु) चंद्रपुर (डभरा) श्रीमान सुमित गुप्ता, निरीक्षक विन्टन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू थाना प्रभारी हसौद, प्र.आर राजेन्द्र वारेन, आरक्षक राजू खुटे, गंगाराम यादव, राजेश यादव, शिवगोपाल रात्रे, श्यामचरण साहू, गोपेश्वर नेताम का विशेष योगदान रहा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading