2 अगस्त को कोटवारों की मीटिंग ली थाना प्रभारी साहब ने. अवैध रूप से क्षेत्र में रह रहे लोगों की जानकारी इकट्ठा करने दिए निर्देश. कोटवारों को दी गई डायरी. डायरी में रखनी होगी अब पूरे गांव के एक-एक व्यक्ति की जानकारी




2 अगस्त को कोटवारों की मीटिंग ली थाना प्रभारी साहब ने. अवैध रूप से क्षेत्र में रह रहे लोगों की जानकारी इकट्ठा करने दिए निर्देश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -आज दिनांक 02/08/2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय तथा अनु. अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर महोदय के आदेशानुसार थाना प्रभारी हसौद के द्वारा हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी ग्राम कोटवारों का मीटिंग लिया गया जिसमें अवैध प्रवासी, मुसाफिर, फेरीवाले, किरायदारों का नाम पता, मोबाईल नंबर, आधार नंबर, पेन कार्ड नम्बर, स्थाई पता , आने का दिनांक समय, जाने का दिनांक समय, पहचानने वाला का नाम पता, फोटो, हस्ताक्षर आदि सम्पूर्ण जानकारी एक कॉपी (रजिस्टर) में लिखने और संदेह होने पर तत्काल थाना सूचित करने समझाइए दिया गया एवं सभी कोटवारों को कॉपी एवं पेन वितरण किया गया |







