देश में जातिगत जनगणना तो मैं करवा कर रहूंगा- राहुल गांधी,शक्ति पहुंचे राहुल का दिखा मिशन अडानी भगाओ, मोदी हटाओ, राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ा कांग्रेस जनों का हुजुम, शक्ति के सेठ रामभरोस अग्रवाल के निवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राहुल के आधे घंटे के भाषण में पूरा मोदी पर रहा निशाना

शक्ति के अग्रसेन चौक में जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी
शक्ति में राहुल गांधी की सभा में उमड़ी लोगों की भीड़
राहुल गांधी का स्वागत करती कांग्रेस नेत्री श्रीमती रीना नरेश गेवाडीन

देश में जातिगत जनगणना तो मैं करवा कर रहूंगा- राहुल गांधी,शक्ति पहुंचे राहुल का दिखा मिशन अडानी भगाओ, मोदी हटाओ, राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उमड़ा कांग्रेस जनों का हुजुम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 11 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कार्यक्रम में शक्ति पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने अग्रसेन चौक शक्ति में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जातिगत जनगणना तो मैं करवा कर रहूंगा, तथा मोदी सरकार जातिगत जनगणना नहीं करवाना चाहती, किंतु जातिगत जनगणना से सभी वर्ग के लोगों की हिस्सेदारी भी स्पष्ट हो जाएगी

राहुल गांधी ने कहा कि आज मोदी सरकार अदाणी को फायदा पहुंचा रही है, तथा अदानी ने देशवासियों की जेब काटने का काम किया है, एवं मोदी सरकार की नोटबंदी, जीएसटी ने आम नागरिकों का जीना दूभर कर दिया है तो वहीं राहुल गांधी ने जीएसटी को लेकर अपने अनोखे अंदाज में दशकों में से शक्ति शहर के वार्ड क्रमांक- 12 नवधा चौक निवासी दीपक जनरल स्टोर के संचालक श्री गुप्ता जी को बुलवाकर उनसे भी राय जानी, जिस पर गुप्ता जी ने भी कहा कि आज जीएसटी के कारण वे बेहद परेशान है तथा पूरा व्यापारी वर्ग परेशान है वहीं राहुल गांधी ने कहा कि आज मोदी की सरकार ने इस देश में आम नागरिकों के हितों को नजरअंदाज करते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, तथा आज देशवासी परेशान है एवं हमे इन सभी को एवम इन बातों को ध्यान में रखना है एवं लोकसभा के चुनाव में हमें अच्छी सरकार चुनना है

वहीं राहुल गांधी के आगमन के दौरान जब वे शक्ति शहर की प्रवेश सीमा में पहुंचे तो जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति सहित जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस विधायकों एवं नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया तथा वे राजापारा चौक से अग्रसेन चौक तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे एवं पूरे शहर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, तथा अग्रसेन चौक में लगभग आधे घंटे के अपने राजनीतिक भाषण में राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के बारे में कुछ भी नहीं कहा तथा उन्होंने सिर्फ केंद्र की मोदी सरकार पर ही अपना जमकर निशाना साधा, वहीं राहुल गांधी के आगमन के दौरान जहां कांग्रेस जन उत्साहित नजर आए तो वहीं शक्ति शहर के नंदेली भाटा चौक, राजापारा चौक,वैष्णो देवी मंदिर चौक,नारायण सागर रोड,अग्रसेन चौक, पुरैनापारा चौक, अस्पताल चौक, बुधवारी बाजार, कोरबा बस स्टैंड, फुलवारी चौक सहित विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया

तथा राहुल गांधी कोरबा की ओर रवाना हो गए एवं उनके साथ प्रमुख रूप से स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट, जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू,एवम जिले के सभी विधायक मौजूद रहे तथा राहुल गांधी के आगमन को लेकर पुलिस व्यवस्था भी तगड़ी थी एवं राहुल गांधी की पदयात्रा एवं उनके यात्रा मार्ग में जगह-जगह आवागमन को सुरक्षा के लिहाज से रोक दिया गया था,साथ ही अग्रसेन चौक को भी आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया गया था पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शक्ति शहर के अग्रसेन चौक निवासी रामभरोस अग्रवाल के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात भी की राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति, शक्ति विधानसभा क्षेत्र के शहर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के भी सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों का सराहनीय योगदान रहा

अग्रसेन चौक में आयोजित राहुल गांधी की सभा में उनके साथ मौजूद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल
राहुल गांधी के साथ वहां पर सवार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, श्याम सुंदर अग्रवाल एवं आनंद अग्रवाल
11 फरवरी को शक्ति के अग्रसेन चौक में हुई राहुल गांधी की जनसभा
शक्ति के सेठ रामभरोस अग्रवाल के निवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंश बघेल
शक्ति पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
शक्ति में राहुल गांधी को सुनने उमड़ा जन समुदाय
शक्ति में राहुल गांधी को सुनने उमड़ा जन समुदाय

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading