ड्रोन से घटनास्थल पर पहुंचेगा खून घायलों को साढ़े 3 मिनट में चढ़ा सकेंगे. 10000 जाने बचाई जा सकेंगे सालाना




ड्रोन से घटनास्थल पर पहुंचेगा खून घायलों को साढ़े 3 मिनट में चढ़ा सकेंगे. 10000 जाने बचाई जा सकेंगे सालाना
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अमेरिका के फ्लोरिडा में दिसंबर से ड्रोन के जरिए सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल लोगों तक खून पहुंचाने की सेवा शुरू करने की तैयारी है।अमेरिका में अपनी तरह की इस पहली सेवा में खून मंगाने से लेकर घटनास्थल पर मरीज को चढ़ाना शुरू करने तक में महज साढ़े 3 मिनट का लक्ष्य है। अभी ज्यादातर एंबुलेंस में खून रखने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में घायलों को अस्पताल पहुंचने तक इंतजार करना पड़ता है।अमेरिकी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन के मुताबिक, अत्यधिक रक्तस्त्राव होने पर खून चढ़ाने में हर मिनट की देरी से मौत का खतरा 11% बढ़ता है। अस्पताल पहुंचने से पहले खून चढ़ाने से मृत्यु दर 37% तक घट सकती है। ग्रामीण इलाकों में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले 39% लोग हादसे के एक से दो घंटे बाद अस्पताल पहुंचे, जबकि शहरों में यह आंकड़ा 10% है। अमेरिका ने समय पर खून चढ़ाने की व्यवस्था का विस्तार कर 2028 तक सालाना 10 हजार जानें बचाने का लक्ष्य प्रस्तावित किया है। फ्लोरिडा की हिल्सबरो काउंटी में शुरुआत में 181 वर्ग किमी के इलाके में दो ड्रोन तैनात होंगे। इन्हें सबाल पार्क और रिवरव्यू के अग्निशमन केंद्रों से उड़ाया जाएगा। आपातकालीन नंबर 911 पर सूचना मिलने के बाद चिकित्साकर्मी मोबाइल एप से खून मंगाएंगे। ड्रोन तापमान नियंत्रित डिब्बे में एक यूनिट संपूर्ण रक्त लेकर पहुंचेगा। इसमें लाल और सफेद रक्त कोशिकाएं, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा होंगे। इस सेवा के लिए दो साल से पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव में भी यह मददगार होगी। एक साल बाद सेवा के असर का आकलन होगा। फिर पूरी 2,331 वर्ग किमी की काउंटी में विस्तार की योजना -. है। फ्लोरिडा में मई 2024 से ड्रोन से जीवनरक्षक दवाएं और दिल की धड़कन बहाल करने वाली मशीनें पहुंचाई जा रही हैं। अब तक 15 आपात मामलों में ड्रोन भेजे गए हैं।





