छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ शक्ति जिले के पदाधिकारियो ने बिलासपुर के सम्मेलन में करी सक्रिय भागीदारी. उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी से भी हुई सदस्यों की मुलाकात. राजकुमार दरयानी. श्यामसुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे सदस्य

बिलासपुर के सम्मेलन में पहुंचे छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ शक्ति जिले के पदाधिकारी

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ शक्ति जिले के पदाधिकारियो ने बिलासपुर के सम्मेलन में करी सक्रिय भागीदारी. उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी से भी हुई सदस्यों की मुलाकात. राजकुमार दरयानी. श्यामसुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे सदस्य

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के बिलासपुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में शक्ति जिले से संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार दरयानी. शक्ति जिला इकाई के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल. महासचिव राज शर्मा ने भागीदारी करी.इस दौरान अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी प्रमुख रूप से मौजूद थे। पत्रकार सम्मेलन के दौरान जहां शक्ति जिला इकाई को उसकी सक्रियता के लिए भी प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया गया तो वहीं इस अवसर पर शक्ति जिले की ओर से पदाधिकारियो ने संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। साथ ही पूरे प्रदेश में पत्रकार हितों को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किये। इस दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार दरयानी ने भी उपमुख्यमंत्री जी से मुलाकात करते हुए आने वाले समय में पत्रकार हितों के लिए शासन से योजनाएं बनाने का आग्रह किया

तो वही शक्ति जिला इकाई के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भी उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए जा रहे नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए भी धन्यवाद दिया साथ ही कहा कि आज पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए काम किया जा रहा है। तथा शासन के माध्यम से भी समय-समय पर पत्रकार हितों के लिए नई योजनाएं बनाकर उसे क्रियान्वित किया जाए। इस दौरान छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ शक्ति जिले के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी काफी संख्या में मौजूद रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading