डोलोमाइट एवं खनिज संपदा से भरपूर है शक्ति जिला-सक्ती जिले में गौण खनिज खदानों का ड्रोन के माध्यम से किया गया सर्वेक्षण. सरकार का राजस्व बढ़ाने खनिज संपदा के लिए बनेगी नई योजना




डोलोमाइट एवं खनिज संपदा से भरपूर है शक्ति जिला-सक्ती जिले में गौण खनिज खदानों का ड्रोन के माध्यम से किया गया सर्वेक्षण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग के निर्देशानुसार संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म के ड्रोन सर्वे दल द्वारा जिला सक्ती में संचालित समस्त गौण खनिज खदानों का ड्रोन के माध्यम से सर्वेक्षण किया गया। यह सर्वेक्षण 25 नवंबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक किया गया। सर्वेक्षण के अंतर्गत जिले में संचालित डोलोमाइट एवं निम्नश्रेणी चूनापत्थर तथा चिमनी ईंट की खदानों का ड्रोन के माध्यम से सर्वे कार्य संपन्न किया गया। उक्त सर्वेक्षण खनि अधिकारी, सहायक खनि अधिकारी तथा खनि निरीक्षक की उपस्थिति में किया गया।





