शक्ति जिले के कलेक्टर- एसपी सहित जनप्रतिनिधि चलाएंगे साइकिल. 29 नवंबर को संडे ऑन साइकिल रैली का है आयोजन. बालक हाई स्कूल शक्ति से प्रारंभ होगी रैली. आम नागरिक भी हो सकते हैं शामिल




शक्ति जिले के कलेक्टर- एसपी सहित जनप्रतिनिधि चलाएंगे साइकिल. 29 नवंबर को संडे ऑन साइकिल रैली का है आयोजन. बालक हाई स्कूल शक्ति से प्रारंभ होगी रैली
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति आमजनों में जागरूकता बढ़ाने तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से सक्ती में रविवार, 29 नवम्बर 2026 को भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय अभियान ‘संडे ऑन साइकिल’ (Sunday on Cycle) के 100वें ऐतिहासिक संस्करण के अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।साइकिल रैली रविवार सुबह 7:30 बजे सेजेस (SAGES) स्कूल सक्ती से प्रारंभ होगी। यहां से रैली गौरव पथ, बुधवारी बाजार, राजापारा चौक एवं शनि मंदिर होते हुए पुनः सेजेस स्कूल सक्ती पहुंचेगी, जहां रैली का समापन होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की
जिला प्रशासन द्वारा सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों, प्रधान पाठकों तथा जिला खेल संघों के पदाधिकारियों से अपील की गई है कि वे अपने संस्थानों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं खिलाड़ियों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर ‘संडे ऑन साइकिल’ के 100वें ऐतिहासिक संस्करण को सफल बनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई है।





