नेता प्रतिपक्ष महंत जी के प्रयासों से मिली विकास कार्यों की स्वीकृति का भूमि पूजन किया महंत जी के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ने. लाखों रुपए की लागत से विधानसभा क्षेत्र में होंगे नए विकास कार्य. गुलजार सिंह ने कहा- महंत जी पूरे क्षेत्र में कर रहे हैं तेजी से विकास के काम.अनेकों पंचायतो के सरपंच सहित जनप्रतिनिधि राय मौजूद




नेता प्रतिपक्ष महंत जी के प्रयासों से मिली विकास कार्यों की स्वीकृति का भूमि पूजन किया महंत जी के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ने. लाखों रुपए की लागत से विधानसभा क्षेत्र में होंगे नए विकास कार्य. गुलजार सिंह ने कहा महंत जी पूरे क्षेत्र में कर रहे हैं तेजी से विकास के काम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के प्रयासों से शक्ति विधानसभा क्षेत्र एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत लाखों रुपए के नए निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। तथा इस स्वीकृति पर जहां क्षेत्र की जनता ने नेता प्रतिपक्ष महंत जी का धन्यवाद दिया है। तो वहीं महंत जी के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ने 25 नवंबर को शक्ति विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद पंचायत बम्हनीडीह के हनुमंता। दरी बंजर में पीडीएस भवन 12 लाख 01 हजार की लागत।मुक्तिधाम 6 लाख सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण तथा नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ने कहा कि आज शक्ति विधानसभा क्षेत्र में साल 2018 के बाद से लगातार विकास के काम तेजी से हो रहे हैं। तथा महंत जी ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के लिए जहां त्वरित पहल करते हुए छोटे-बड़े कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान करवाई है। तो वहीं आज इस क्षेत्र में लाखों रुपए के नए निर्माण कार्यों की नींव रखी जा रही है। जो की आने वाले समय में आम नागरिकों की सुविधाओं के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता ने नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत। जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर साहब।जिला पंचायत जांजगीर चांपा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है
पूरे क्षेत्र में तेजी से हो रहा विकास- गुलजार सिंह
शक्ति विधानसभा क्षेत्र आज विकास के मामले में पूरे प्रदेश में अग्रणी विधानसभा के रूप में जाना जाता है। तथा क्षेत्र में जहां चारों ओर सड़क एवं आम जनता की सुविधाओं की दृष्टि से स्थानीय विधायक द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। तो वहीं साल 2018 में जब से शक्ति के विधायक के रूप में डॉक्टर चरण दास महंत निर्वाचित होकर आए हैं तो उन्होंने लगातार अपने दूसरे कार्यकाल में भी विकास के लिए संवेदनशीलता के साथ काम किया है
प्रमुख जनों की उपस्थिति रही भूमि पूजन समारोह में
25 नवंबर को संपन्न भूमि पूजन समारोह के दौरान नेता प्रतिपक्ष महंत जी के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर। दरी बंजर ग्राम के सरपंच दिलहरण बरेट। उप सरपंच श्रीमती रुक्मणी गबेल। झरना की सरपंच श्रीमती मालती पोखर राठौर।प्यारेलाल सूर्यवंशी खमियां। राकेश राठौर कचंदा।सुखन बरेट उप सरपंच कुम्हारी कला। रोशन साहू पूर्व सरपंच कडॉरी। कौशल सिंह ठाकुर। रोशन बरेट। ओम प्रकाश राठौर।झुमुक लाल कंवर।श्याम चरण बरेट। ग्राम हनुमंत के पंच श्री कमलेश। पूर्व सरपंच ओंकार सिंह ठाकुर।कामता प्रसाद राठौर। रूप सूर्यवंशी। महेत्तर दास महंत पूर्व सरपंच।रामफल चौहान सहित काफी संख्या में नागरिक मौजूद रहे





