चिंता की खबर- देश में सड़कों पर दौड़ने वाले 44% वाहनों का नहीं है कोई बीमा कवर. संसद में पेश आंकड़ों से हुआ खुलासा. वाहन का बीमा नहीं होने पर दुर्घटना के दौरान पीड़ित पक्ष को नहीं मिल पाती राहत

चिंता की खबर- देश में सड़कों पर दौड़ने वाले 44% वाहनों का नहीं है कोई बीमा कवर. संसद में पेश आंकड़ों से हुआ खुलासा. वाहन का बीमा नहीं होने पर दुर्घटना के दौरान पीड़ित पक्ष को नहीं मिल पाती राहत kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

चिंता की खबर- देश में सड़कों पर दौड़ने वाले 44% वाहनों का नहीं है कोई बीमा कवर. संसद में पेश आंकड़ों से हुआ खुलासा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -लोकसभा के संसद सत्र में प्रस्तुत आंकड़ों से एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है इस खुलासे के तहत पता चला है कि भारत में सड़कों पर चलने वाले वाहनों में बड़ी संख्या ऐसे हैं जिनका बीमा नहीं कराया गया है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में चल रहे करीब 44 प्रतिशत वाहनों के पास कोई बीमा कवर नहीं है. यानी लगभग हर दो में से एक कार या दोपहिया वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहा है. यह जानकारी संसद में पेश सरकारी आंकड़ों से सामने आई है, जिसने सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर चिंता बढ़ा दी है

यह मामला राज्यसभा में उठे एक सवाल के जवाब में सामने आया. सांसद के. आर. सुरेश रेड्डी ने बिना बीमा वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं और पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे को लेकर सवाल पूछा था. इसके जवाब में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि यह आंकड़े VAHAN डाटाबेस पर आधारित हैं. इसमें 6 मार्च 2026 तक देश में रजिस्टर्ड और सक्रिय वाहनों की जानकारी शामिल है. इन आंकड़ों में वाहनों के रजिस्ट्रेशन और फिटनेस की स्थिति को भी ध्यान में रखा गया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading