3.74 करोड़ की लूट का खुलासा, जूमकार ऐप से रेकी… भूसे के नीचे छिपाए थे करोड़ों रुपये. मामला व्यापारी के कर्मचारी से हुई लूट का




3.74 करोड़ की लूट का खुलासा, जूमकार ऐप से रेकी… भूसे के नीचे छिपाए थे करोड़ों रुपये. मामला व्यापारी के कर्मचारी से हुई लूट का
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -महाराष्ट्र के नागपुर में व्यापारी के कर्मचारियों पर हमला कर 3.74 करोड़ रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. लूट की रकम में से 3.28 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक खेत से बरामद किए गए हैं. पुलिस को ये रुपये भूसे के ढेर के नीचे तीन बोरियों में छिपे मिले.
वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने जूमकार ऐप के जरिए गाड़ी बुक कर व्यापारी के घर की रेकी की थी. इस मामले में छह आरोपी अब भी फरार हैं. नागपुर पुलिस ने लूट के मामले की जांच करते हुए मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले तक आरोपियों का पीछा किया.पुलिस ने डोरली माल गांव में एक खेत के अंदर तलाशी अभियान चलाया, जहां भूसे के ढेर के नीचे तीन बोरियां छिपाकर रखी गई थीं. इन बोरियों से 3 करोड़ 28 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई. आरोपियों ने लूट के बाद करोड़ों रुपये को पुलिस की नजरों से बचाने के लिए खेत में छिपा दिया था. बरामद रकम अब पुलिस के कब्जे में है, जबकि लूट की बाकी रकम का पता लगाया जा रहा है.





