भोलेनाथ की आस्था में डूबा बाराद्वार का अन्नपूर्णा परिवार-जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा एवं चेंबर के प्रदेश मंत्री दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा तुरी धाम के देव दिवाली पर आयोजित गंगा आरती में हुए शामिल.पूरे क्षेत्रवासियों को दी कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं. जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह एवं जनपद सदस्य रजनी राठौर भी रहे मौजूद

गंगा आरती में शामिल हुए आयुष शर्मा एवं दिनेश शर्मा
तुरी धाम मंदिर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा
तुरीधाम के बाबा भोलेनाथ

जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा एवं चेंबर के प्रदेश मंत्री दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा तुरी धाम के देव दिवाली पर आयोजित गंगा आरती में हुए शामिल.पूरे क्षेत्रवासियों को दी कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं. जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह एवं जनपद सदस्य रजनी राठौर भी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला पंचायत शक्ति के ऊर्जावान सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा बाराद्वार एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रांतीय मंत्री दिनेश शर्मा 24 नवंबर को शक्ति जिले के प्रसिद्ध धर्म की नगरी बाबा भोलेनाथ की नगरी तुरीधाम में आयोजित देव दिवाली कार्यक्रम एवं गंगा आरती कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर जहां उन्होंने तुरी धाम के बाबा भोलेनाथ के मंदिर में मत्था टेक कर पूरे क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना करी तो वहीं क्षेत्र वासियों को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान तुरी धाम मंदिर के सामने भव्य रूप से गंगा आरती का आयोजन किया गया था जिसमें आयुष शर्मा एवं दिनेश शर्मा ने आरती के इस कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ की आरती की तथा इस दौरान जिला पंचायत के सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह। जनपद पंचायत शक्ति की सदस्य एवं पूर्व सरपंच श्रीमती रजनी राठौर भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे तथा जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा ने कहा कि देव दिवाली के मौके पर आयोजित यह कार्यक्रम हमारे पूरे जिले के लिए एक गौरवशाली धार्मिक आयोजन है। तथा इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मैं अभिनंदन करता हूं एवं आज कार्तिक पूर्णिमा तथा देव दिवाली का यह पुनीत अवसर हम सबके लिए गौरवशाली दिन है। तथा मैं भगवान भोलेनाथ से मंगल कामना करता हूं कि पूरे क्षेत्र में सदैव। खुशहाली। समृद्धि बनी रहे। इस मौके पर गंगा आरती आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा एवं दिनेश शर्मा सहित आगंतुक सभी श्रद्धालुओं का स्वागत अभिनंदन भी किया गया

देव दिवाली के मौके पर भंडारा प्रसाद कार्यक्रम में भंडारा वितरित करते जिला पंचायत सभापति
देव दिवाली के मौके पर भंडारा प्रसाद कार्यक्रम में भंडारा वितरित करते जिला पंचायत सभापति
देव दिवाली के मौके पर तुरी धाम का बाबा भोलेनाथ का मंदिर
गंगा आरती के मौके पर शक्ति जिले के जनप्रतिनिधि
भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते आयुष शर्मा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading