स्काउट में हुई नई नियुक्तियां- भारत स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त बनाए गए बिलासपुर के सोमनाथ यादव, पूर्व में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं सोमनाथ, सभी जिलों में भी होगी अब जिला मुख्य आयुक्त की नई नियुक्तियां, सोमनाथ ने कहा- स्काउटिंग के कार्य को प्रदेश में करेंगे मजबूत

राजू स्काउट मुख्यालय में नए राज्य मुख्य आयुक्त का स्वागत करते अंकित दास मानिकपुरी
भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़
भारत स्काउट गाइड के नए राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव बिलासपुर

भारत स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त बनाए गए बिलासपुर के सोमनाथ यादव, पूर्व में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं सोमनाथ, सभी जिलों में भी होगी अब जिला मुख्य आयुक्त की नई नियुक्तियां

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय द्वारा राज्य मुख्य आयुक्त के पद पर बिलासपुर के सोमनाथ यादव की नियुक्ति की गई है, सोमनाथ यादव पूर्व में छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग आयोग के तत्कालीन डॉ रमन सिंह की सरकार में सदस्य भी रह चुके हैं,तथा वे भारत स्काउट गाइड के पूर्व में भी पदाधिकारी रहते हुए विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं,सोमनाथ यादव की नियुक्ति पर जहां राज्य मुख्यालय रायपुर में लोगों ने पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी, तो वहीं इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट गाइड के सचिव कैलाश सोनी भी प्रमुख रूप से मौजूद थे, तथा सोमनाथ यादव ने अपनी इस नियुक्ति पर कहा है कि वे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारत स्काउट गाइड के कार्य को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्कूली बच्चों के हित में स्काउट से संबंधित कार्यों को व्यापक रूप से स्कूलों में पहुंचने का काम करेंगे

ज्ञात हो की इससे पूर्व तत्कालीन भूपेश बघेल की सरकार में महासमुंद के विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकार को भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त बनाया गया था तथा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही नई नियुक्तियां हुई है एवं भारत स्काउट गाइड का कार्य छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आता है, एवं इसके अध्यक्ष प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री रहते हैं, तथा वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं, तथा राज्य के अंतर्गत प्रत्येक जिलों में भी जिला मुख्य आयुक्त की नियुक्तियां मुख्यालय से होती है,एवं प्रत्येक जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी इसके सचिव होते हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading