नहीं रहे जर्वे के पूर्व सरपंच लाल बहादुर पटेल. 28 अक्टूबर को हुआ अंतिम संस्कार. विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि. सरपंच रहते हुए उन्होंने गांव के विकास के लिए किया अभूतपूर्व कार्य




नहीं रहे जर्वे के पूर्व सरपंच लाल बहादुर पटेल. 28 अक्टूबर को हुआ अंतिम संस्कार. विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि. सरपंच रहते हुए उन्होंने गांव के विकास के लिए किया अभूतपूर्व कार्य
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत जरवे के पूर्व सरपंच लाल बहादुर पटेल का 27 अक्टूबर 2026 दिन- मंगलवार की शाम आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक- 28 अक्टूबर 2026 दिन- बुधवार को सुबह गृह ग्राम जरवे(शक्ति) में किया गया। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास से निकली। जिसमें सैकड़ो की संख्या में गांव वासी एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे।पूर्व सरपंच लाल बहादुर पटेल के निधन पर विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।वे मृदुभाषी।मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे तथा ग्राम पंचायत जरवे के सरपंच रहते हुए उन्होंने गांव के विकास के लिए जहां लगातार काम किया तो वहीं वे पूरे क्षेत्र में एक मिलनसार जन प्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं





