क्रांति कुमार कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय क्रीमी निवारण दिवस का कार्यक्रम. क्रीमी नाशक दवा के वितरण के साथ ही जन जागरूकता का भी हुआ अभियान. महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित था कार्यक्रम




क्रांति कुमार कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय क्रीमी निवारण दिवस का कार्यक्रम. क्रीमी नाशक दवा के वितरण के साथ ही जन जागरूकता का भी हुआ अभियान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती में राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस का आयोजन। शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती में आज दिनांक 10/08/2026 को यूथ रेड क्रॉस एवम् चिकित्सा विभाग सक्ती के तत्वाधान में राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा कृमि नाशक दवा एलबेंडाजोल टैबलेट्स लिया गया तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शकुंतला राज द्वारा कृमि से होने वाले रोगों एवं हानियों के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले एवम् यूथ रेड क्रॉस प्रभारी प्रो ऋतु पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया l कार्यक्रम में डॉ शकुंतला राज,प्रो अजय कुमार देवांगन, प्रो सोमेश कुमार घितोड, प्रो ललित कुमार सिंह, शुभम बेदी सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।







