छत्तीसगढ़ में बंट गए मंत्रियों को विभाग-सूत्र– 9 मंत्री संभालेंगे विष्णु की कमान, नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने करी प्रदेश के 1200 मनोनीत पार्षदों की सेवाएं समाप्त, भाजपाइयों को बनाया जाएगा अब एल्डरमेंन,एल्डरमैन बनने भाजपा नेताओं के चक्कर काटने चालू किया कार्यकर्ताओं ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश में 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में 9 नए मंत्रियों को शपथ दिलाते ही विभागों का बंटवारा कर दिया है, तथा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं अपने पास वित्त विभाग रखा है, तो वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव को गृह विभाग दिया गया है, तो वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा पंचायत विभाग संभालेंगे, वहीं रायपुर शहर विधायक बृजमोहन अग्रवाल को लोक निर्माण विभाग एवं परिवहन, केदार कश्यप को आदिम जाति कल्याण विभाग, वन विभाग श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे को महिला एवं बाल विकास विभाग, रामविचार नेताम को जल संसाधन एवं ग्रामीण विकास विभाग,ओपी चौधरी को स्वास्थ्य विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग, लखनलाल देवांगन को स्कूल शिक्षा विभाग, श्याम बिहारी गोस्वामी को नगरीय प्रशासन विभाग, दयाल दास बघेल को उद्योग,वाणिज्य, उद्योग तथा टकराम वर्मा को कृषि विभाग दिया गया है,उपरोक्त जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई हूं

छत्तीसगढ़ शासन ने करीब 1200 एल्डरमेन की करी सेवाएं समाप्त

सकती- छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग मंत्रालय रायपुर के विशेष सचिव डॉक्टर अय्याज एस तंबोली ने 22 दिसंबर को एक आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में भूपेश राज में मनोनीत किए गए सभी मनोनीत पार्षद एल्डरमैन एवं दिव्यांग एल्डरमानों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं, तथा राज्य शासन के आदेश से अब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मनोनीत पार्षद के रूप में बनने का मौका मिलेगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading