रियल एस्टेट कारोबार का अब तक का सबसे महंगा सौदा- 271 करोड रुपए में खरीदा देश का सबसे महंगा फ्लैट मानव सरदाना ने

रियल एस्टेट कारोबार का अब तक का सबसे महंगा सौदा- 271 करोड रुपए में खरीदा देश का सबसे महंगा फ्लैट मानव सरदाना ने kshititech

रियल एस्टेट कारोबार का अब तक का सबसे महंगा सौदा- 271 करोड रुपए में खरीदा देश का सबसे महंगा फ्लैट मानव सरदाना ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -गुरुग्राम के सुपर-लक्जरी रियल एस्टेट बाजार ने एक बार फिर देशभर में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है सेक्टर-54 स्थित डीएलएफ के अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट द डहलियास में एक पेंटहाउस 271 करोड़ रुपये में बिका है।इसे भारत में किसी एक रिहायशी यूनिट के लिए हुआ अब तक का सबसे बड़ा सौदा बताया जा रहा है। पेंटहाउस को कारोबारी मानव सरदाना ने खरीदा है। वह पहले इम्पीरियल ऑटो से जुड़े रहे हैं।करीब 17,200 वर्ग फुट सुपर एरिया वाले इस पेंटहाउस का कारपेट एरिया लगभग 10,500 वर्ग फुट है। 271 करोड़ रुपये की डील के हिसाब से सुपर एरिया पर इसकी कीमत करीब 1.58 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट बैठती है।वहीं, कारपेट एरिया के आधार पर कीमत करीब 2.6 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच जाती है। इतनी ऊंची कीमत पर हुई यह डील गुरुग्राम के साथ-साथ देश के प्रीमियम रियल एस्टेट बाजार के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।डीएलएफ ने अक्टूबर 2024 में करीब 17 एकड़ क्षेत्र में द डहलियास प्रोजेक्ट को लॉन्च किया था। परियोजना में कुल 420 अपार्टमेंट और पेंटहाउस हैं।इसे डीएलएफ के सबसे बड़े और महंगे सुपर-लक्जरी आवासीय प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है। कंपनी को इस परियोजना से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिलने की उम्मीद है।परियोजना की लांचिंग के बाद से ही इसमें देश के बड़े कारोबारियों, निवेशकों और अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स की दिलचस्पी देखी जा रही है। अब तक 65 प्रतिशत से अधिक यूनिट बिकने की जानकारी सामने आई है।
द डहलियास में 100 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के कई सौदे पहले भी हो चुके हैं। निवेशक मधुसूदन केला ने भी यहां करीब 120.71 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा था। 271 करोड़ रुपये की यह डील सिर्फ एक महंगे घर की बिक्री नहीं, बल्कि गुरुग्राम के तेजी से बदलते रियल एस्टेट बाजार की तस्वीर भी पेश करती है।दिल्ली-एनसीआर में अल्ट्रा-लक्जरी आवास की बढ़ती मांग के बीच सेक्टर-54 और गोल्फ कोर्स रोड क्षेत्र देश के सबसे महंगे आवासीय इलाकों में अपनी जगह मजबूत कर रहे हैं।करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदने वाले खरीदार अब सिर्फ बड़े घर की तलाश में नहीं हैं, बल्कि लोकेशन, निजी सुविधाओं, डिजाइन, सुरक्षा और एक्सक्लूसिव लाइफस्टाइल को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।
द डहलियास का 271 करोड़ रुपये का सौदा इस बदलती मांग और गुरुग्राम की बढ़ती हैसियत का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।मानव सरदाना वर्तमान में डीएलएफ की गोल्फ कोर्स रोड स्थित द कैमिलियास सोसायटी के टावर-7 के पेंटहाउस में रहते हैं। मानव सरदाना सरदाना परिवार से जुड़े कारोबारी हैं, जिसका लंबे समय से ऑटोमोबाइल पार्ट्स के कारोबार में नाम है। उनके पिता एसबी सरदाना ने वर्ष 1969 में जगजीत सिंह के साथ मिलकर इम्पीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज की शुरुआत की थी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading