नेता प्रतिपक्ष महंत ने दी पूर्व सांसद गुहाराम अजगले की माता जी के निधन पर श्रद्धांजलि.




नेता प्रतिपक्ष महंत ने दी पूर्व सांसद गुहाराम अजगले की माता जी के निधन पर श्रद्धांजलि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद गुहाराम अज़गले की पूज्य माता जी के निधन पर उनके निवास पर पहुंच कर 10 अगस्त को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। तथा इस दौरान महंत जी ने पूर्व सांसद जी से मुलाकात करते हुए संवेदनाएं भी व्यक्त की। साथ ही कहा कि पूज्य माताजी का निधन आप सभी परिवार जनों के लिए एक क्षति है। एवं ईश्वर का यह विधान है कि जिसने इस संसार में जन्म लिया है उसे एक दिन जाना होता है







