कुलदेवी महालक्ष्मी जी की हुई आराधना-छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल पांच ने चार दिसंबर को किया पूजा एवं भंडारा प्रसाद का आयोजन,चिंताहरण हनुनान मंदिर परिसर में हुआ आयोजन





कुलदेवी महालक्ष्मी जी की हुई आराधना-छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल पांच ने चार दिसंबर को किया पूजा एवं भंडारा प्रसाद का आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- 4 दिसंबर को अग्रवाल समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी जी के वरदान दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी स्थित चिंता हरण हनुमान मंदिर के पास छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच ने महालक्ष्मी जी की पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया,इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कुलदेवी महालक्ष्मी जी की आराधना करी,तो वहीं उपस्थित मंच के सदस्यों एवं महिलाविग के सदस्यों ने महालक्ष्मी जी को प्रसाद भी अर्पित किया साथ ही इस अवसर पर हनुमान मंदिर के सामने सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल ने बताया की कुलदेवी महालक्ष्मी जी के वरदान दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष अघन मास की पूर्णिमा के दिन किया जाता है,तथा कुलदेवी महालक्ष्मी जी ने भगवान अग्रसेन जी को वरदान दिया था एवं अग्रकुल में रहते हुए आज अग्रसेन जी के सभी हम वंशज लक्ष्मी पुत्र कहलाते हैं, एवं महालक्ष्मी जी की आज आराधना के हम सभी कर रहे हैं, इस अवसर पर रायपुर के अग्रवाल समाज के वरिष्ठ जनों ने भी उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की तथा पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच परिवार के सभी सदस्यों का योगदान रहा है









