कैलाशपति तोदी के धुलिया पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री हैं कैलाश जी, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने धुलिया महाराष्ट्र पहुंचे हैं तोदी



कैलाशपति तोदी के धुलिया पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राषटीय महामंत्री हैं कैलाश जी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- वरिष्ठ समाजसेवी कैलाशपति तोदी कोलकाता के 20 दिसंबर को धूलिया महाराष्ट्र पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन बंग, एवं जैन संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी चेतन बराडिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे, तथा धूलिया महाराष्ट्र में समाज बंधुओ द्वारा कैलाशपति तोदी का स्वागत अभिनंदन किया गया, इस दौरान कैलाशपति तोदी ने भी सभी समाज बंधुओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह एवं आत्मीयता सदा यूं ही बनी रहे, ज्ञात हो की कैलाशपति तोदी पूर्व में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के भी राष्ट्रीय पदाधिकारी रह चुके हैं, तथा उनके कुशल नेतृत्व में अखिल भारतीय मारवाड़ी एवं मंच ने भी पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों में मजबूती के साथ संगठन का विस्तार करने में सफलता हासिल की थी
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने पहुंचे हैं कैलाशपति तोदी
अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी कोलकाता 20 दिसंबर को धूलिया महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं, तथा उन्होंने 20 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रथम दिवस देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे अग्रवाल समाज के बंधुओ से जहां मुलाकात की एवं परिचय प्राप्त किया तो वहीं उन्होंने अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूका सहित सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई दी,साथ ही उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक एवं चैयरमेन प्रदीप मित्तल से भी मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में चर्चा की साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के विस्तार एवं कार्यकारिणी गठन को लेकर भी अपने सुझाव दिए



