हरेली तिहार के ठीक 1 दिन पहले शक्ति जिले के अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग ने करी बड़ी कार्रवाई. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई कार्यवाही

हरेली तिहार के ठीक 1 दिन पहले शक्ति जिले के अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग ने करी बड़ी कार्रवाई. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई कार्यवाही kshititech
अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

हरेली तिहार के ठीक 1 दिन पहले शक्ति जिले के अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी विभाग ने करी बड़ी कार्रवाई. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई कार्यवाही

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-11 अगस्त को हरेली पर्व के पूर्व अवैध महुआ शराब के ठिकाने वार्ड नंबर 1 सक्ती में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई की गई है।कलेक्टर सक्ती और जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा अवैध महुआ मदिरा बनाने के बड़े बड़े ठिकानों पर आबकारी विभाग को छापा मार कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जिस पर आज आबकारी वृत्त सक्ती के वार्ड नंबर 1 में छोटी नहर किनारे सामूहिक टीम द्वारा कार्रवाई की गई। जिसमें अलग अलग जगह गड्ढे में छिपाकर रखा 85 बोरियों प्रत्येक में 15 किलो, 20 प्लास्टिक डिब्बे प्रत्येक में 20 किलो कुल 1675 किलो महुआ लाहन* जिससे महुआ मदिरा बनायी जानी थी। बरामद कर मौके पर ही सैंपल लेकर नष्ट किया गया।विभिन्न बोतलों और डिब्बे में भरी 145 लीटर महुआ मदिरा बरामद की गई। उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, श्रवण, शुभम आबकारी स्टाफ परस, बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading