जांजगीर की सांसद कमलेश जांगड़े ने दिया पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की नतनीन के विवाह समारोह में पहुंचकर नवयुगल दंपति को आशीर्वाद. शरद पवार और कमलेश जांगड़े की हुई आत्मीय मुलाकात





जांजगीर की सांसद कमलेश जांगड़े ने दिया पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की नतनीन के विवाह समारोह में पहुंचकर नवयुगल दंपति को आशीर्वाद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की नतनीन तथा सांसद श्रीमती सुप्रिया सुले की सुपुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नव विवाहित दंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद।समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा समसामयिक विषयों पर भी उनसे चर्चा की। साथ ही सांसद सुप्रिया सुले से भी मुलाकात की एवं इस अवसर पर शरद पवार एवं सुप्रिया सुले द्वारा सांसद कमलेश जांगड़े का भी इस वैवाहिक समारोह में पहुंचने पर अभिनंदन करते हुए उनका धन्यवाद किया







