अवैध शराब बिक्री करने वाले को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,TI ललित चंद्रा की ताड़- बतोड़ करवाई

अवैध शराब बिक्री करने वाले को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,TI ललित चंद्रा की ताड़- बतोड़ करवाई kshititech
अवेध शराब बिक्री करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

अवैध शराब बिक्री करने वाले को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,TI ललित चंद्रा की ताड़- बतोड़ करवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही में 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार किया गया है, पुलिस अधीक्षक महो अंकिता शर्मा (भा.पु.से)अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमा पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में दिनाक 26.04. 2024 को मुखबिर सूचना पर ग्राम कुतराबोड में शराब रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी धरम लाल जांगड़े पिता गोवर्धन जांगड़े उम्र 54 साल साकिन कुटाराबोड़ थाना जैजैपुर के द्वारा अवैध 07 लीटर हाथ भट्ठी की बनी हुई कच्ची महुआ शराब कीमती 700/– रूपये को बिक्री करते गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी को दिनांक26.04.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में सहा. उप निरी. एच. एन. ताम्रकार, आर. दिनेश पटेल, गोविंद पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading