उद्योगपति राजकुमार मित्तल को 12 जनवरी को चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि, अमेरिकन मेरिट काउंसिल ने किया है राजकुमार मित्तल का चयन, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष के साथ ही RKM ग्रुप के संस्थापक भी है मित्तल जी

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल आसनसोल कोलकाता

उद्योगपति राजकुमार मित्तल को 12 जनवरी को चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि, अमेरिकन मेरिट काउंसिल ने किया है राजकुमार मित्तल का चयन, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष के साथ ही RKM ग्रुप के संस्थापक भी है मित्तल जी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने आर. के. एम. ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार मित्तल” को अमेरिकन मेरिट काउंसिल” द्वारा उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं और नवोन्मेषी नेतृत्व के लिए “डॉक्टर ऑफ सोशल इनोवेशन एवं इंटरनेशनल लीडरशिप” मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यह भव्य मानद पुरस्कार समारोह 12 जनवरी 2026, चेन्नई में आयोजित होगा।श्री मित्तल को यह प्रतिष्ठित सम्मान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक नवप्रवर्तन, शिक्षा, स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने हेतु उनके सतत प्रयासों, नवीन विचारों, प्रभावी नीतियों एवं संगठनात्मक विकास को प्राथमिकता देते हुए किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।

उपरोक्त मानद उपाधि के लिए राजकुमार मित्तल का चयन होने पर उन्हेंनो बताया कि आज की परिस्थितियों में समाज की वास्तविक जरूरतों को पूरा करने के लिए नए विचारों, नीतियों, प्रक्रियाओं और संगठनों को एक साझा विचारधारा में समन्वित कर विकसित करना आवश्यक है। सामाजिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है,श्री मित्तल जी ने बताया कि इससे पूर्व भी उन्हे अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें प्रमुख हैं-वर्ष 2020 में ग्लोबल बिजनेस लीडरशिप अवार्ड,वर्ष 2021 में इंडिया ग्लोरियस अचीवर्स अवार्ड,-वर्ष 2022 में डॉक्टर ऑफ सोशल वर्क्स,वर्ष 2023 में प्राच्यविद्या विद्वत्ता अलंकरण अवार्ड, वर्ष 2024 अग्र रत्न अवार्ड,दिनांक 27 मार्च 2025 को सन्मार्ग समूह द्वारा आयोजित भव्य समारोह में राजस्थान गौरव सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है,राजस्थान गौरव सम्मान ग्रहण करते समय श्री मित्तल ने भावनात्मक शब्दों में कहा था कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य का है। अंतिम छोर पर निवास करने वाले अग्रवंशी बंधुओं तक का यह गौरव है। हम सभी अग्र कुल प्रर्वतक भगवान श्री अग्रसेन जी के वंशज हैं और राजस्थान- हरियाणा की पावन भूमि हमारी पहचान है,उन्होने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं ने उन्हे हार्दिक बधाई देते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामनाएं प्रेषित की हैं। समाज सेवा, सामाजिक नव-प्रवर्तन, शिक्षा, स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में उनके सतत प्रयासों को व्यापक सराहना मिली है

राजकुमार मित्तल का उपरोक्त सम्मान के लिए चयन होने पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन केंद्रीय इकाई के सभी पदाधिकारियो एवं देश के विभिन्न स्थानों में संस्था की राज्य, जिला एवं स्थानीय इकाइयों सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेश में भी गतिशील इकाइयों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading