IAS कलेक्टर टोपनो ने शक्ति जिले के राइस मिलरो की ली बैठक, मिल संचालकों को धान का तत्काल उठाव करने एवं चावल जमा करने के दिए निर्देश, ट्राइबल विभाग के आयुक्त ने जिले के आश्रम अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

IAS कलेक्टर टोपनो ने शक्ति जिले के राइस मिलरो की ली बैठक, मिल संचालकों को धान का तत्काल उठाव करने एवं चावल जमा करने के दिए निर्देश, ट्राइबल विभाग के आयुक्त ने जिले के आश्रम अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा kshititech
ट्राइबल आयुक्त ने ली जिले के आश्रम अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक

शक्ति कलेक्टर ने भी राइस मिल संचालकों एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक
IAS कलेक्टर टोपनो ने शक्ति जिले के राइस मिलरो की ली बैठक, मिल संचालकों को धान का तत्काल उठाव करने एवं चावल जमा करने के दिए निर्देश, ट्राइबल विभाग के आयुक्त ने जिले के आश्रम अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा kshititech
ट्राइबल आयुक्त ने ली जिले के आश्रम अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक

IAS कलेक्टर टोपनो ने शक्ति जिले के राइस मिलरो की ली बैठक, मिल संचालकों को धान का तत्काल उठाव करने एवं चावल जमा करने के दिए निर्देश, ट्राइबल विभाग के आयुक्त ने जिले के आश्रम अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

 सक्ति-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में धान उठाव के संबंध में सभी मिलर्स की बैठक ली। जिले में 517475 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है जिसमे से 505677 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. कट चुका है और धान उठाव डी.ओ के विरुद्ध 34700 टन शेष है। कलेक्टर द्वारा मिलर्स को शीघ्र धान उठाव हेतु निर्देशित किया गया तथा शेष 11200 मीट्रिक टन डी.ओ. जारी करने हेतु आवेदन करने हेतु निर्देशित किया गया। नॉन के लक्ष्य के विरुद्ध अनुपातिक चावल अधिक से अधिक जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक, सहकारी संस्थाएंं को उपार्जन केन्द्रों में उपलब्ध धान को मौसम को देखते हुए सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर, सहकारिता संस्थाएं विभाग सुश्री माहेश्वरी तिवारी, जिला विपणन अधिकारी श्रीमती शोभना तिवारी, जिला प्रबंधन नान श्री रेड्डी, नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक शत्रुहन पैकरा सहित विभिन्न मिलर्स प्रतिनिधि उपस्थित रहे

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सहायक आयुक्त एवम अधीक्षकों की हुई बैठक,बैठक में छात्रावास/आश्रमों के अधोसंरचना, कार्मिक सम्पदा, निरीक्षण, मरम्मत, ऑनलाईन शिष्यवृत्ति भुगतान सहित अन्य संबंधित विषयों पर हुई चर्चा

सक्ति- नरेन्द्र कुमार दुग्गा (आईएएस) आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर द्वारा आज 21 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रावास/आश्रमों के अधोसंरचना, कार्मिक सम्पदा, निरीक्षण, मरम्मत, ऑनलाईन शिष्यवृत्ति भुगतान को अपग्रेड करने के साथ-साथ संस्था में निवासरत् बालक – बालिकाओं की सुरक्षा एवं मनोवैज्ञानिक शिक्षा हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी सत्र एवं ग्रीष्मकालीन सत्र में छात्र छात्राओं के स्किल डेवलपमेंट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए दिशानिर्देश दिए गए। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभारी सहायक आयुक्त श्री विश्वास कुमार, मंडल निरीक्षक सक्ती श्री मयंक चंद्रा सहित अन्य अधीक्षक उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading