पानी. बिजली की समस्या को लेकर कंचनपुर गांव के सैकड़ो लोगों ने किया मुख्य मार्ग को जाम. पुलिस की समझाइश के बाद अंतत माने ग्रामीण

पानी. बिजली की समस्या को लेकर कंचनपुर गांव के सैकड़ो लोगों ने किया मुख्य मार्ग को जाम. पुलिस की समझाइश के बाद अंतत माने ग्रामीण kshititech

पानी. बिजली की समस्या को लेकर कंचनपुर गांव के सैकड़ो लोगों ने किया मुख्य मार्ग को जाम. पुलिस की समझाइश के बाद अंतत माने ग्रामीण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति से लगे ग्राम कंचनपुर के ग्रामीणों ने आज 28 मई को सुबह 11:00 बजे गांव में विगत दो दिनों से हो रही बिजली और पानी की समस्या को लेकर चक्का जाम कर दिया। तथा शक्ति से कोरबा जाने वाले मुख्य मार्ग को जहां काफी देर तक जाम कर रखा तो वहीं सर पर महिलाओं ने पानी के घड़े एवं बर्तन रखकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना शक्ति के टी आई लखन पटेल सदल बल पहुंचे। तथा उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश देने की कोशिश की। तो ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में पिछले 48 घंटे थे बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। एवं इसकी सूचना उन्हें बिजली विभाग। सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को दी है। किंतु यह दुर्भाग्य है कि उनके गांव का आज दिनांक तक ट्रांसफार्मर नहीं बन पाया है। जिसके चलते गांव में चलने वाले पानी के पंप नहीं चल पा रहे हैं। एवं वे बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं तथा उनके घर के लोग दूसरे स्थान से पानी लेकर आ रहे हैं।एवं बिजली नहीं होने से घर में भी बच्चों को परेशानी हो रही है। तथा इस भीषण गर्मी के चलते हुए तप रहे हैं

सारी बातों को सुनकर पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों की बातों को संबंधित विभाग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया जिसके बाद काफी देर में यह चक्का जाम समाप्त हुआ. तथा चक्का जाम के चलते जहां सैकड़ो छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतारे लग गई। तो वहीं कोरबा जाने के लिए यह मुख्य रास्ता है। एवं इस रास्ते पर ही पेट्रोल पंप। स्कूल एवं अन्य प्रमुख संस्थान है। जिसके चलते लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा एवं जिला मुख्यालय शक्ति से केवल 1 किलोमीटर की दूरी पर यह स्थित है

प्रातिक्रिया दे