रैली की गूंज सुन घरों से निकल पड़े लोग- युवाओं की पहल पर राममय हो गया शक्ति शहर, पहली बार शक्ति में युवाओं ने निकाली रामलला के आगमन को लेकर भव्य बाइक रैली, 800 बाइक के साथ युवाओं में दिखी राम जी की आस्था का जुनून, शहरवासी घरों से निकल पड़े रैली को देखने, राम भक्त चिराग अग्रवाल एवं हिमांशु सिंघल के नेतृत्व में निकली रैली

रैली की गूंज सुन घरों से निकल पड़े लोग- <em>युवाओं की पहल पर राममय हो गया शक्ति शहर, पहली बार शक्ति में युवाओं ने निकाली रामलला के आगमन को लेकर भव्य बाइक रैली, 800 बाइक के साथ युवाओं में दिखी राम जी की आस्था का जुनून, शहरवासी घरों से निकल पड़े रैली को देखने</em>, राम भक्त चिराग अग्रवाल एवं हिमांशु सिंघल के नेतृत्व में निकली रैली kshititech
शक्ति शहर का श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर
रैली की गूंज सुन घरों से निकल पड़े लोग- <em>युवाओं की पहल पर राममय हो गया शक्ति शहर, पहली बार शक्ति में युवाओं ने निकाली रामलला के आगमन को लेकर भव्य बाइक रैली, 800 बाइक के साथ युवाओं में दिखी राम जी की आस्था का जुनून, शहरवासी घरों से निकल पड़े रैली को देखने</em>, राम भक्त चिराग अग्रवाल एवं हिमांशु सिंघल के नेतृत्व में निकली रैली kshititech
22 जनवरी को युवाओं में दिखा बाइक रैली के माध्यम से राम जी की आस्था का जुनून

युवाओं की पहल पर राममय हो गया शक्ति शहर, पहली बार शक्ति में युवाओं ने निकाली रामलला के आगमन को लेकर भव्य बाइक रैली, 800 बाइक के साथ युवाओं में दिखी राम जी की आस्था का जुनून, शहरवासी घरों से निकल पड़े रैली को देखने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शक्ति शहर के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी बाइक रैली का आयोजन राम भक्तों द्वारा 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर किया गया, शहर के राम भक्त चिराग अग्रवाल एवं हिमांशु सिंघल की पहल पर जहां सुबह 10:00 बजे शहर में मोटरसाइकिल रैली प्रारंभ हुई, जिसमें सभी धर्म- संप्रदाय के युवाओं एवं राम भक्तों ने एकत्रित होकर जहां जय श्री राम के श्री घोष के साथ पूरे शहर का भ्रमण किया तो वहीं शहर में बाइक रैली का इतिहास देखा जाए तो इतनी बड़ी बाइक रैली कभी नहीं निकली, लगभग 800 की संख्या में मोटरसाइकिले इस बाइक रैली में थी

तथा शहर के स्टेशन रोड से लेकर बाजार तक का पूरा मार्ग राम भक्तों के श्री घोष से गूंजायमान हो उठा तथा जब स्टेशन में राम भक्त मोटरसाइकिलों से एकत्रित हो रहे थे तो अयोध्या में हो रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की झलक नजर आने लगी थी, तथा अनुशासन के साथ युवाओं ने जहां इस रैली को निकाला तो वहीं शहर वासी भी इस रैली की गूंज को सुनकर अपने घरों से बाहर निकल पड़े तथा लोगों ने राम भक्तों का अभिनंदन किया कहीं पुष्प वर्षा हुई,तो कहीं सड़को पर कालीन बिछाकर इन राम भक्तों का स्वागत- अभिनंदन किया गया

बाइक रैली को लेकर शहर के युवा राम भक्त चिराग अग्रवाल एवं हिमांशु सिंघल ने बताया कि आज शहर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जो उत्साह एवं जो जुनून लोगों ने दिखाया है, वह निश्चित रूप से हम सभी के लिए गौरव का विषय है, तथा सनातन धर्म की रक्षा के लिए हम सभी एकजुट होकर आज इस भव्य कार्यक्रम को आयोजित कर रहे हैं, एवं चिराग अग्रवाल ने रैली में शामिल सभी राम भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया वंदन किया, वहीं शक्ति शहर में निकाली बाइक रैली को लेकर पुलिस प्रशासन भी सुरक्षात्मक रूप से पूरी रैली के साथ चल रहा था एवं शांतिपूर्ण ढंग से राम भक्तों की यह भव्य रैली का कार्यक्रम संपन्न हुआ, शक्ति शहर में दोपहर समय राम सप्ताह आयोजन समिति वार्ड क्रमांक 2 कसेरपारा शक्ति के भी नागरिक बंधुओ ने एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया, जो कि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर रही थी तथा इस यात्रा में जहां पूरे मोहल्ले के नागरिक बंधु, माताएं, बहने एवं युवा भी शामिल थे तो वहीं यह पैदल शोभायात्रा भी अपने आप में राममय होते हुए राम जी का गुणगान करते हुए चल रही थी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading