शिक्षा को लेकर गायत्री परिवार की अनुकरणीय पहल- अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ का ऑनलाइन समर वेकेशन कैंप 4 से 9 जून तक हुआ सम्पन्न, शक्ति राज गुप्ता सहित पूरी टीम ने इस कार्य में किया सहयोग, घर बैठे ही देश के जाने-माने शिक्षाविदों ने किया प्रशिक्षित

शिक्षा को लेकर गायत्री परिवार की अनुकरणीय पहल- अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ का ऑनलाइन समर वेकेशन कैंप 4 से 9 जून तक हुआ सम्पन्न, शक्ति राज गुप्ता सहित पूरी टीम ने इस कार्य में किया सहयोग, घर बैठे ही देश के जाने-माने शिक्षाविदों ने किया प्रशिक्षित kshititech
गायत्री परिवार का ऑनलाइन समर वेकेशन कैंप

अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ का ऑनलाइन समर वेकेशन कैंप 4 से 9 जून तक हुआ सम्पन्न, शक्ति राज गुप्ता सहित पूरी टीम ने इस कार्य में किया सहयोग

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के द्वारा ऑनलाइन समर वेकेशन कैंप प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 4 से 9 जून तक चलाई गई | इस ऑनलाइन कक्षा का शुभ आरंभ 4 जून को संयोजक प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ ओमप्रकाश राठौर और प्रांतीय बाल संस्कार शाला से कुलदीप भारती भैया के मार्गदर्शन में किया गया | पांच दिन की कक्षाओं में सभी बाल/ किशोर बच्चों को सभी आचार्यों के द्वारा सांस्कृतिक , नैतिक , बौद्धिक , आध्यात्मिक विकास के साथ आत्मबल – मनोबल को विकसित करते हुए परिवार/समाज/राष्ट्र में अपनी अहम भूमिका अदा करते हुए कैसे आगे बढ़े ?

इन सभी विषयों पर बौद्धिक एवं मनोरंजन कक्षाओं का प्रतिदिन आयोजन किया गया और विश्व पर्यावरण दिवस के दिन बच्चों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया | अंत में सभी बच्चों का ऑनलाइन दीप यज्ञ के माध्यम से जन्म दिवस संस्कार मनाया गया | इन सभी पांच दिवस की कक्षाएं शक्तिराज गुप्ता सक्ति , पूर्णिमा दीदी , रुक्मणी दीदी , उमा दीदी , तूलिका दीदी , नेहा दीदी , श्याम भैया जी एवं रामेश्वरी दीदी के द्वारा संचालित की गई,समर कैंप के समापन दिवस में बाल आचार्यों के द्वारा कक्षाएं बड़े ही शानदार रूप से ली गई | जिसमे बाल आचार्य प्रकृति , खुशी , प्रखर , मन्नत , पूर्वी , सुरभि , मोनाली , प्रज्ञा एवं संस्कृति बिटिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही | समापन दिवस के अवसर में शांतिकुंज हरिद्वार से मुख्य अतिथि आशीष भैया के द्वारा बच्चों को खूब-खूब आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य कीशुभकामनाएं दी गई और कहा गया कि इस प्रकार की कक्षाएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन हमेशा सुचारू रूप से चलनी चाहिए | इसी क्रम में श्री राठौर जी, डॉक्टर कुंती दीदी जी एवं आदरणीय शांता दीदी जी के द्वारा भी सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खूब आशीर्वाद दिया गया | इस प्रकार से पांच दिवसीय ऑनलाइन समर वेकेशन कैंप का समापन शानदार रूप से हुआ

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading