17 अगस्त को डभरा शहर में होगा निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतिया बिंद जाँच एवं निदान शिविर. एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर के नेत्र चिकित्सक रहेंगे मौजूद. निशुल्क चश्मा वितरण के साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों को लाने ले जाने की भी होगी निशुल्क व्यवस्था

17 अगस्त को डभरा शहर में होगा निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतिया बिंद जाँच एवं निदान शिविर. एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर के नेत्र चिकित्सक रहेंगे मौजूद. निशुल्क चश्मा वितरण के साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों को लाने ले जाने की भी होगी निशुल्क व्यवस्था kshititech

17 अगस्त को डभरा शहर में होगा निःशुल्क नेत्र रोग एवं मोतिया बिंद जाँच एवं निदान शिविर. एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर के नेत्र चिकित्सक रहेंगे मौजूद. निशुल्क चश्मा वितरण के साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों को लाने ले जाने की भी होगी निशुल्क व्यवस्था

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले के नगर पंचायत डभरा शहर में आगामी 17 अगस्त को निशुल्क नेत्र रोग एवं मोतियाबिंद जांच निदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें एम.जी.एम.आई. इंस्ट्रीट्यूट रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं तकनीकी सहायक उपलब्ध रहेंगे। जिले के किसी भी स्थान से कोई भी नेत्र मरीज इस शिविर का लाभ लेने के लिए अग्रिम पंजीयन कराकर नेत्र जाँच एवं उसका निदान निःशुल्क रूप से प्राप्त कर सकते हैं आगंतुक नेत्र मरीजों एवं उनके परिवार जनों के लिए कार्यक्रम स्थल पर ही निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है तथा यह शिविर 17 अगस्त 2026, दिन- सोमवार को समय – सुबह 10:30 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक शासकीय अस्पताल के बगल डभरा जिला-सक्ती (छ.ग.) में आयोजित किया गया है। शिविर में जांच के बाद आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन की संपूर्ण सुविधा के साथ ही मरीज के आने-जाने और रहने के साथ ही भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी एवंमोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य है।मोतियाबिंद मरीज अपनी तैयारी के साथ आवें उसी दिन ऑपरेशन के लिए ले जाया जायेगा।शिविर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 9109973383 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। एवं शिविर के दौरान आवश्यकता अनुसार निःशुल्क चश्मा वितरण भी किया जाएगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading