पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन ने करी नाका चौक स्थित जैतखम्भ में पूजा अर्चना, बाबा गुरु घासीदास जी को नमन कर समाज बंधुओ को दी जयंती की शुभकामनाएं

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन ने करी नाका चौक स्थित जैतखम्भ में पूजा अर्चना, बाबा गुरु घासीदास जी को नमन कर समाज बंधुओ को दी जयंती की शुभकामनाएं kshititech
शक्ति के नाका चौक में गुरु घासीदास जी की पूजा अर्चना करते पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन ने करी नाका चौक स्थित जैतखम्भ में पूजा अर्चना, बाबा गुरु घासीदास जी को नमन कर समाज बंधुओ को दी जयंती की शुभकामनाएं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के कोषाध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन ने 18 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर शक्ति शहर के स्टेशन रोड में नाका चौक के पास स्थापित जैतखम्भ में पूजा अर्चना की तथा इस दौरान बाबा गुरु घासीदास जी को नमन करते हुए सभी समाज बंधुओ को जयंती की शुभकामनाएं दी तथा नरेश गेवाड़ीन ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने मनखे मनखे एक समान का सदैव संदेश दिया एवं उन्होंने आज जो हमें सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया आज हम सभी उनकी बताई बातों को अपने जीवन में आत्मसात करें एवं आज बाबा गुरु घासीदास जी को हम सभी जयंती पर्व पर नमन करते हैं, इस दौरान काफी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे तथा नाका चौक स्थित जैतखंभ में भी समाज बंधुओ ने बाबा गुरु घासीदास जयंती पर पूजा अर्चना की, इस दौरान मनोहर लाल खूंटे, सतनामी समाज के पदाधिकारी पुरुषोत्तम खूंटे सहित अन्य लोग मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading