कलम बंद–काम बंद आंदोलन को लेकर फेडरेशन का व्यापक जनसंपर्क अभियान,11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बम्हनीडीह ब्लॉक व चांपा में मिला कर्मचारियों का मजबूत समर्थन

कलम बंद–काम बंद आंदोलन को लेकर फेडरेशन का व्यापक जनसंपर्क अभियान,11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में बम्हनीडीह ब्लॉक व चांपा में मिला कर्मचारियों का मजबूत समर्थन kshititech
अपनी मांगों को लेकर फेडरेशन का जनसंपर्क अभियान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला शाखा जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में तृतीय चरण के अंतर्गत दिनांक 29 से 31 दिसंबर तक प्रस्तावित जिला स्तरीय कलम बंद–काम बंद आंदोलन के समर्थन में सघन संपर्क एवं समर्थन अभियान चलाया गया। यह आंदोलन मोदी की गारंटी के अनुरूप केंद्र के समान राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करने, प्रदेश में कैशलेस चिकित्सा सुविधा शीघ्र लागू करने सहित कुल 11 महत्वपूर्ण मांगों को लेकर किया जा रहा है।अभियान के तहत बम्हनीडीह ब्लॉक के तहसील, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रत्यक्ष संपर्क कर आंदोलन के उद्देश्यों की जानकारी दी गई, जहां कर्मचारियों ने मांगों को पूर्णतः न्यायसंगत बताते हुए आंदोलन को अपना समर्थन प्रदान किया।

इसी क्रम में चांपा नगर स्थित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं वन मंडलाधिकारी कार्यालयअधिकारियों एवं कर्मचारियों से भेंट कर सहयोग एवं समर्थन प्राप्त किया गया। कर्मचारियों ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।संपर्क अभियान के दौरान फेडरेशन के जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर देवांगन, चांपा तहसील संयोजक राजेंद्र जायसवाल, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला शाखा अध्यक्ष डॉ. रविंद्र द्विवेदी, जिला सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी, बम्हनीडीह तहसील अध्यक्ष मोहन लाल यादव,जय तिवारीविनोद कर्ष,केशव साहू, सूरज ठाकुर ,संतोष महंत, खेमलाल धीवर, सुरेश कर्ष, चौहान सर सहित फेडरेशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे।
उक्ताशय की जानकारी फेडरेशन के जिला कोषाध्यक्ष डॉ भुवनेश्वर देवांगन ने दी हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading