सक्ति में मंडी के अधिकारियों ने करी बिना अनुज्ञा के धान परिवहन पर कार्रवाई- मंडी सचिव प्रेम कुमार भारद्वाज ने कहा-कार्रवाई लगातार जारी रहेगी




सक्ति में मंडी के अधिकारियों ने करी बिना अनुज्ञा के धान परिवहन पर कार्रवाई- मंडी सचिव प्रेम कुमार भारद्वाज ने कहा-कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
रायपुर- कृषि उपज मंडी शक्ति के सचिव प्रेम कुमार भारद्वाज एवं मंडी के उप निरीक्षक मुकेश करुण द्वारा 23 अक्टूबर को जिला मुख्यालय शक्ति से लगे ग्राम सोंठी टैमर रेलवे फाटक के पास बिना अनुज्ञा के शक्ति जिले की बम्हनीडीह स्थित कान्हा राइस मिल से नवापारा कला स्थित रुक्मणी चावल उद्योग में बिना अनुज्ञा के अवैध धान का परिवहन करने पर मंडी अधिनियम की आवश्यक धाराओं के तहत जब्त कर 5 गुना मंडी शुल्क लगाया गया है। एवं इस संबंध में कृषि उपज मंडी शक्ति के सचिव प्रेम कुमार भारद्वाज ने बताया कि करीब 700 कट्टा धान बिना अनुज्ञा के अवैध परिवहन किया जा रहा था। जिसकी जानकारी लगने पर प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड एवं शक्ति जिला कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है।मंडी सचिव प्रेम कुमार भारद्वाज ने बताया कि कृषि उपज मंडी द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी





