अनुकरणीय पहल- भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा 26 मई को शक्ति में किया जाएगा देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह, आचार्य राजेंद्र महाराज ने किया सभी पत्रकार साथियों से पहुंचने का आग्रह

अनुकरणीय पहल- भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा 26 मई को शक्ति में किया जाएगा देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह, आचार्य राजेंद्र महाराज ने किया सभी पत्रकार साथियों से पहुंचने का आग्रह kshititech
26 मई को देवर्षि नारद जी की जन्म जयंती पर होगा कार्यक्रम
अनुकरणीय पहल- भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा 26 मई को शक्ति में किया जाएगा देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह, आचार्य राजेंद्र महाराज ने किया सभी पत्रकार साथियों से पहुंचने का आग्रह kshititech
आचार्य राजेंद्र जी महाराज का पत्रकार साथियों को हस्तलिखित सादर आमंत्रण
अनुकरणीय पहल- भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा 26 मई को शक्ति में किया जाएगा देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह, आचार्य राजेंद्र महाराज ने किया सभी पत्रकार साथियों से पहुंचने का आग्रह kshititech
आचार्य राजेंद्र जी महाराज (टेमर वाले)

भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा 26 मई को शक्ति में किया जाएगा देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह, आचार्य राजेंद्र महाराज ने किया सभी पत्रकार साथियों से पहुंचने का आग्रह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के संस्थापक सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य आचार्य राजेंद्र जी महाराज द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 26 मई 2024 दिन- रविवार को शाम 5:00 बजे से शक्ति शहर की हटरी धर्मशाला में देवर्षि नारद जी के अवतरण दिवस पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, इस संबंध में भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र जी, सचिव हेमलाल जायसवाल एवं संयोजक देव कृष्ण शर्मा ने बताया कि पौराणिक काल से ही सद संदेशों का त्वरित संचार और विघटन कारी वार्ता को सर्वत्र प्रकाशित करने वाले पारदर्शिता के अवतार देवर्षि नारद जी के अवतरण दिवस पर इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है, तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति सतत सजगता का भाव जागृत करते हुए पत्रकार बंधु, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया के माध्यम से आज पूरे देश को जागरूक करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं

तथा देवर्षि नारद जी के अवतरण दिवस पर यह संस्थान हमारे इस क्षेत्र के पत्रकार साथियों का सम्मान करते हुए अपने आप को गौरवन्नित महसूस करेगा तथा आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने क्षेत्र के समस्त पत्रकार साथियों को शाम 5:00 बजे इस सम्मान समारोह में उपस्थित रहने का आग्रह किया है ,ज्ञात हो की आचार्य राजेंद्र जी महाराज द्वारा विगत कई वर्षों से निरंतर देवर्षि नारद जी की जन्म जयंती पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, तथा विगत वर्षों में थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर,हटरी धर्मशाला, चाम्पा के श्री देवांगन धर्मशाला सहित जांजगीर चांपा जिले एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर निरंतर प्रतिवर्ष ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर पत्रकार साथियों को सम्मानित किया जा रहा है

अनुकरणीय पहल- भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा 26 मई को शक्ति में किया जाएगा देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह, आचार्य राजेंद्र महाराज ने किया सभी पत्रकार साथियों से पहुंचने का आग्रह kshititech
भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ का आमंत्रण सभी पत्रकार साथियों के लिए
अनुकरणीय पहल- भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा 26 मई को शक्ति में किया जाएगा देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह, आचार्य राजेंद्र महाराज ने किया सभी पत्रकार साथियों से पहुंचने का आग्रह kshititech
आचार्य राजेंद्र जी महाराज द्वारा विगत वर्षों किया गया नारद जयंती पर सम्मान समारोह मीडिया की नजर में

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading