जिंदल वर्ल्ड स्कूल की उभरती खेल प्रतिभाएं- गुजरात के टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में अपना जौहर दिखाएंगी शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राएं, तीन छात्राओं का हुआ क्रिकेट के लिए चयन, विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल के टेनिस क्रिकेट स्पर्धा में चयनित होने वाले विद्यार्थी
शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल के टेनिस क्रिकेट स्पर्धा में चयनित होने वाले विद्यार्थी
शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल के टेनिस क्रिकेट स्पर्धा में चयनित होने वाले विद्यार्थी

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की उभरती खेल प्रतिभाएं- गुजरात के टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा में अपना जौहर दिखाएंगी शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राएं, तीन छात्राओं का हुआ क्रिकेट के लिए चयन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल के बच्चे जहां राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभाओं का निरंतर प्रदर्शन करते हुए पूरे शहर को गौरवन्नित कर रहे हैं, इसी श्रृंखला में गुजरात टेनिस बॉल क्रिकेट महासंघ द्वारा 29वीं सब जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन गुजरात के कलोल अहमदाबाद शहर में 25 से 28 मई तक किया गया है। जिसमें शामिल होने के लिए शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल के तीन खिलाड़ी रवाना हो गए हैं, अंडर 17 राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चौंपियनशिप में शामिल होने खिलाड़ियों का चयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की सब जूनियर 17 वर्ष से कम बालक एवं बालिका टीम का 8 अप्रैल 2024 को बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड सेक्टर 1 भिलाई एक ट्रायल हुआ था, जिसमें शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं के द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया था, जिस पर तीनो खिलाड़ियों को गुजरात में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता टीम में शामिल किया गया, आयुषी सोनी ने बताया कि गुजरात में आयोजित अंडर 17 राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए सभी खिलाड़ी जिंदल वर्ल्ड स्कूल की उनकी कोच सपना महानंद के साथ अहमदाबाद एक्सप्रेस से गुजरात के कलोल अहमदाबाद शहर के लिए रवाना हुए हैं, विद्यालय प्रबंधन ने भी तीनों छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल के टेनिस क्रिकेट स्पर्धा में खिलाड़ियों के साथ जाने वाली कोच प्रशिक्षक

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading