विकास पुरुष सक्रिय विधायक- जांजगीर चाम्पा के विधायक व्यास कश्यप के प्रयासों से नगर पालिका को मिले 62 लाख रुपए के नए विकास कार्यों की सौगात, विधायक जी ने किया नगरीय प्रशासन मंत्री का धन्यवाद

विकास पुरुष सक्रिय विधायक- जांजगीर चाम्पा के विधायक व्यास कश्यप के प्रयासों से नगर पालिका को मिले 62 लाख रुपए के नए विकास कार्यों की सौगात, विधायक जी ने किया नगरीय प्रशासन मंत्री का धन्यवाद kshititech
जांजगीर चाम्पा के विधायक व्यास कश्यप

जांजगीर चाम्पा के विधायक व्यास कश्यप के प्रयासों से नगर पालिका को मिले 62 लाख रुपए के नए विकास कार्यों की सौगात, विधायक जी ने किया नगरीय प्रशासन मंत्री का धन्यवाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जांजगीर चांपा विधान सभा के विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से नगर पालिका जांजगीर नैला क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 62 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्तशय की जानकारी देते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि जांजगीर नैला नगर पालिका के सारथी मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, चर्च के पास छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, वार्ड नंबर 02 में रहस बेड़ा के पास छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 7 लाख रुपए, वार्ड नंबर 04 में सिंधी धर्मशाला के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए, सिटी क्लब जांजगीर में बहादुर गुरुजी स्मृति सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, मेजर ध्यानचंद हाकी मैदान में खिलाड़ियों के लिए रेस्ट रूम निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। उपरोक्त सभी कार्यों की स्वीकृति अधोसंरचना मद से दी गई है। श्री कश्यप ने बताया कि ये सभी कार्य जनहित में अति आवश्यक थे। इससे निश्चित रूप से नगर विकास को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इन सभी कार्यों की स्वीकृति के लिए उप मुख्यमंत्री मंत्री श्री अरुण साव जी के प्रति आभार प्रकट किया है। उपरोक्त विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष है तथा उन्होंने विधायक ब्यास कश्यप के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading