जैजैपुर विधानसभा में राजनीतिक उठा पटक जोरों से– कृष्णकांत चंद्रा के पक्ष में सैकड़ो बसपाई हो गए भाजपाई, पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता की मौजूदगी में किया भाजपा प्रवेश, बसपा के गढ़ में सेंधमारी के लिए भाजपा सजग

<em>जैजैपुर विधानसभा में राजनीतिक उठा पटक जोरों से-- कृष्णकांत चंद्रा के पक्ष में सैकड़ो बसपाई हो गए भाजपाई, पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता की मौजूदगी में किया भाजपा प्रवेश</em>, बसपा के गढ़ में सेंधमारी के लिए भाजपा सजग kshititech
पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता के नेतृत्व में बसपाइयों ने किया भाजपा प्रवेश

जैजैपुर विधानसभा में राजनीतिक उठा पटक जोरों से– कृष्णकांत चंद्रा के पक्ष में सैकड़ो बसपाई हो गए भाजपाई, पूर्व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता की मौजूदगी में किया भाजपा प्रवेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति जिले की जैजैपुर विधानसभा सीट पर चुनाव रोमांचक होते जा रहा है,जहां जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में बहुजन समाज पार्टी का कब्जा है किंतु भाजपा ने अपने जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा को जैजैपुर विधानसभा सीट से दावेदार बनाकर चुनाव में एक नए समीकरण का आगाज कर दिया है, तथा कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर बालेश्वर साहू को टिकट दी है, किंतु सूत्रों की माने तो कृष्णकांत चंद्रा पूरे क्षेत्र में आम जनता की पहली पसंद बने हुए हैं, तथा मतदाताओं का कहना है कि इस बार कृष्णकांत को विधायक के रूप में चुनाव जीतलायगे तथा इससे पूर्व दो बार भाजपा के ही जिला अध्यक्ष रहे डॉक्टर कैलाश साहू ने इस सीट पर चुनाव लड़ा था किंतु किन्हीं कारणों से भाजपा को इसमें सफलता नहीं मिल पाई

किंतु इस वर्ष 2023 के चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए लक्की साबित होंगे ऐसा लग रहा है एवं अभिभाजित खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री गिरधर गुप्ता के नेतृत्व में 20 अक्टूबर को जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो बसपाइयों ने भारतीय जनता पार्टी से प्रभावित होकर दामन थाम लिया तथा इस दौरान प्रमुख रूप से रूपेश चंद्रा,ओम चंद्रा, वीरेंद्र, देवदास, हरि यादव, संजय चंद्रा, जितेंद्र, तरुण, प्रीतम सहित काफी संख्या में लोग शामिल हैं,एवं प्रदेश पूर्व महामंत्री गिरधर गुप्ता ने सभी का भाजपा में प्रवेश करने पर गमछा पहनाकर उनका स्वागत- अभिनंदन किया तथा कहा कि आप सभी के आने से भारतीय जनता पार्टी और अधिक मजबूत होगी एवं इस अवसर पर चुनाव संचालक कीर्तन चंद्रा सचिन यादव ने भी सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया

वहीं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्र ने कहा है की जैजैपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड वोटो से जीत दर्ज करेगी तथा पूरे क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव जीतने हेतु काम कर रहे हैं एवं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जब से यह विधानसभा नई बनी है तब से यहां विकास के लिए तरस गई है,एवं अब ऐसा नहीं होगा अब क्षेत्र का पूर्ण रूप से विकास होगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading