जिला पुलिस अधीक्षक शक्ति को पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने जिला साहू संघ शक्ति ने दिया ज्ञापन, मामला डिप्टी सीएम पर की गई टिप्पणी का, जिला साहू संघ शक्ति के अध्यक्ष डॉक्टर खिलावन साहू के नेतृत्व में पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

5 जनवरी को जिला साहू संघ का प्रतिनिधि मंडल एसपी साहब को ज्ञापन देते हुए
जिला साहू संघ शक्ति के सदस्य पहुंचे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय

जिला पुलिस अधीक्षक शक्ति को पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने जिला साहू संघ शक्ति ने दिया ज्ञापन, मामला डिप्टी सीएम पर की गई टिप्पणी का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती -विगत दिनों छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की बंदर से तुलना करने का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, उसके बाद जहां प्रदेश साहू संघ ने इस पूरे मामले की निंदा करते हुए सामाजिक स्तर पर अरुण साव जी पर की गई इस टिप्पणी को साहू समाज के लिए अपमानजनक घटना बताया था तो वहीं इस पूरे मामले पर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा दिये गए ऐसे बयानों की मीडिया के माध्यम से भर्त्सना की थी तथा प्रदेश साहू संघ ने 5 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों में समाज के संगठन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया था

जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के खिलाफ साहू समाज को अपमान जनक बयान दिए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जिला, तहसील , परिक्षेत्र एवं ग्रामीण साहू संघ द्वारा कड़ी निंदा करते हुए साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष डॉ खिलावन साहू के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारियों ने सक्ती पुलिस अधीक्षक प्रफुल्लठाकुर को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपते हुए कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आपत्तिजनक बयान को वापस लेकर छत्तीसगढ़ के साहू समाज से माफी मांगे, अगर माफी नहीं मांगी जाती है। जिला साहू संघ सक्ती के सभी स्तर के पदाधिकारियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।ज्ञापन सौंपने वालों में साहू संघ के जिलाध्यक्ष,पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू खिलावन साहू, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू, जिला कोषाध्यक्ष पुरन लाल साहू, तहसील साहू संघ सक्ती के अध्यक्ष प्रकाश साहू, सचिव चेतन साहू, तहसील सरंक्षक तुलसी साहू,युवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक लोकेश साहू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मेम कुमार साहू, डोडकी परिक्षेत्र अध्यक्ष योगेंद्र साहू, सक्ती नगर अध्यक्ष योगेश साहू, उपाध्यक्ष राम अवतार साहू, कोषाध्यक्ष राजेंद्र साहू, पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष आकाश साहू, नगरदा परिक्षेत्र अध्यक्ष गोविंदा साहू, उपाध्यक्ष नेत्रा प्रसाद साहू, सचिव सिया राम साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading