शक्ति जिले में कृषि स्थाई समिति की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न, उप संचालक प्रधान ने फसल प्रदर्शन को लेकर दी जानकारी

शक्ति जिले में कृषि स्थाई समिति की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न, उप संचालक प्रधान ने फसल प्रदर्शन को लेकर दी जानकारी kshititech
28 नवंबर को संपन्न कृषि समिति की बैठक
शक्ति जिले में कृषि स्थाई समिति की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न, उप संचालक प्रधान ने फसल प्रदर्शन को लेकर दी जानकारी kshititech
28 नवंबर को संपन्न कृषि समिति की बैठक

शक्ति जिले में कृषि स्थाई समिति की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न, उप संचालक प्रधान ने फसल प्रदर्शन को लेकर दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-सक्ती जिले में कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक दिनांक 28.11.2025 को जिला पंचायत सक्ती के सभाकक्ष में सभापति श्रीमति विद्या सिदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान कृषि, मत्स्य, पशघनु, जल संसाधन, उद्यान, कृषि उपज मंडी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या., भूमि संरक्षण, मार्कफेड विभाग एवं अन्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुये।कृषि स्थायी समिति की सभापति एवं सदस्यों के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियो का परिचय प्राप्त किया। उप संचालक कृषि श्री तरूण कुमार प्रधान के द्वारा विभागीय योजना में रबी में आयोजित होने वाले फसल प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसी प्रकार उद्यान, कृषि उपज मण्डी सक्ती, आमनदुला एवं जैजैपुर जल संसाधन विभाग मिनी माता संभाग क्रमांक 5 बीज निगम, विद्युत विभाग, पशुधन विभाग, भूमि संरक्षण, ने अपनी-अपनी विभाग के द्वारा जानकारी प्रस्तुत किया गया।इसी अनुक्रम में सभापति महोदया द्वारा धान खरीदी में किसी प्रकार किसानों को समस्या न हो एवं सिंचाई विभाग को रबी फसल हेतु पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading