खाद को लेकर सख्त है जिला प्रशासन-शक्ति जिले के निजी उर्वरक व्यापारियों का किया गया औचक निरीक्षण. खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वालों पर होगी कार्यवाही। किसानों को उच्च गुणवत्ता खाद, बीज एवं कीटनाशक पहली प्राथमिकता। मेसर्स सूर्या ट्रेडर्स ग्राम कांशीगढ़ में अवैध भण्डारण पर जप्ती की कार्यवाही. कलेक्टर तोपनों के निर्देशन में कृषि उप संचालक प्रधान पूरी टीम के साथ सक्रिय



शक्ति जिले के निजी उर्वरक व्यापारियों का किया गया औचक निरीक्षण. खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वालों पर होगी कार्यवाही। किसानों को उच्च गुणवत्ता खाद, बीज एवं कीटनाशक पहली प्राथमिकता। मेसर्स सूर्या ट्रेडर्स ग्राम कांशीगढ़ में अवैध भण्डारण पर जप्ती की कार्यवाही
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्तीः-जिला कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन पर दिनांक 27.05.2026 को किसानो को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद व कीटनाशक उपलब्ध हो सके तथा जिले में नकली खाद निर्माण, खाद की कालाबाजारी व अधिक कीमत पर बेचने वाले व्यापारियों को रोक लगाने हेतु जिला स्तरीय टीम व विकासखण्ड स्तरीय टीम द्वारा सतत निगरानी किया जा रहा है। मेसर्स सूर्या ट्रेडर्स, प्रोपराईटर दादूलाल साहू ग्राम कांशीगढ़ विकास खण्ड जैजैपुर एवं देवांगन कृषि केन्द्र रायपुरा विकास खण्ड जैजैपुर तथा महामाया ट्रेडर्स रायपुरा का विकय स्थल एवं गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। फर्म संचालकों द्वारा अनियमितता पायी गई जिसके कारण जप्ती एवं स्पष्टीकरण जारी किया गया।कृषि विभाग के तरूण कुमार प्रधान, उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन पर श्री सुमान सिंह पैकरा जिला नोडल, श्री विद्याभूषण साव तहसीलदार जैजैपुर, श्री कृष्णा सिंह पैकरा उर्वरक निरीक्षक, श्री भरतलाल प्रधान उर्वरक निरीक्षक, द्वारा कांशीगढ़ में संचालित मेसर्स सूर्या ट्रेडर्स के उर्वरक विक्रय लायसेंस में दर्शित गोदाम में न कर अपने निवास स्थल पर अवैध रूप से एस एस पी 622 बोरी एवं डीएपी 10 बोरी उर्वरक का भण्डारण करना पाया गया। उपरोक्त अवैध रूप से भण्डारित उर्वरक को जप्ती कर तत्काल विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। देवांगन कृषि केन्द्र रायपुरा विकास खण्ड जैजैपुर द्वारा स्कंध पंजी का संधारण एवं किसानों को दी जाने वाली बिल में हस्ताक्षर नही कराया जाना पाया गया। जिसे स्पष्टीकरण जारी किया गया। इसी कम में रायपुरा के ही मेसर्स महामाया ट्रेडर्स के द्वारा भी अनियमितता पाई गई जिसके लिए स्पष्टीकरण जारी किया गया।कृषि विभाग के तरूण कुमार प्रधान उप संचालक कृषि द्वारा किसानों को खरीफ हेतु उचित मूल्य पर खाद तथा उच्च गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक मिल सके इस हेतु विकासखण्डों में कार्यरत उर्वरक निरीक्षक/कीटनाशी निरीक्षक को सतत् निजी व्यापारियों का निरीक्षण करने हेतु निदेर्शित किया गया है।






